कलर्स चैनल का
मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो का हर एक सदस्य
किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बना हुआ है। ‘बिग बॉस’ के घर में आए दिन किसी न किसी के झगड़े होते रहना आम बात
है। हाल ही में शो में हुए नॉमिनेशन टास्क के दौरान शालीन और एमसी स्टैन के बीच
जबरदस्त बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया था कि एम सी
स्टैन ने शालीन को घर से उठवाने की धमकी दे डाली।
‘बिग बॉस 16′ के घर में आए दिन कोई न कोई नया ड्रामा
दर्शकों को काफी एंटरटेन करता रहता है। लेकिन कभी कभी लोगों के बीच झगड़े अपनी हद
पार करते हुए कुछ ज्यादा ही बढ़ जाते है। हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क के दौरान
शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच लड़ाई हाथापाई तक आ गई। और इस दौरान एमसी स्टैन
ने गुस्से में आकर शालीन को घर से उठवाने की धमकी तक दे डाली। ऐसे में शालीन के
पैरेंट्स का रिएक्शन अब सामने आ गया है।
एमसी स्टैन के
शालीन को इस कदर धमकी देने के बाद शालीन के पैरेंट्स टेंशन में आ गए है और
उन्होंने सोशल मीडिया पर बिग बॉस फैमिली के नाम एक नोट शेयर किया है। शालीन के पैरेंट्स
ने शालीन के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के लिए चिंता जाहिर करने के साथ
साथ घरवालों को मिल रही धमकी का भी जिक्र किया है।
शालीन के
पैरेंट्स इस नोट में लिखते है, ‘बिग बॉस परिवार
के लिए, नमस्ते और आप सभी के
प्यार के लिए धन्यवाद जो आप सभी ने हमारे बेटे शालिन को दिया है। कई सारे चैलेंज
पार करके शालीन शो में यहां तक पहुंचे हैं। हमें यकीन है कि कई लोगों के दिलों और
प्यार को जीतकर ही शो से बाहर निकलेंगे। हालांकि, हम कल रात से चिंतित हैं, जब हमारे बेटे को नेशनल टेलीविजन पर जान से मारने की धमकी
मिली। एपिसोड के बाद से ही फैंस की ओर से हमें भी धमकियां मिल रही हैं।‘
इसके साथ ही
उन्होंने लिखा, ‘यह एक रियलिटी शो
है, जो मनोरंजन के लिए बना
है। यहां पर ऐसे धमकियां मिलना सही नहीं है। हमारा परिवार वास्तव में चिंतित है और
हम जानना चाहते हैं कि नेशनल टेलीविजन पर इसकी अनुमति कैसे दी जा सकती है? हम अपने बेटे और परिवार को मिल रही धमकियों के
बाद से चिंतित हैं। हमारे लिए हमारे बेटे की खुशी और सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं
है।‘ अपने बेटे शालीन को इस तरह की धमकी मिलने से उनके पैरेंट्स काफी परेशानी में आ
गए है। अब इस पर बिग बॉस की तरफ से कोई एक्शन लिया जाता है या नहीं, ये देखने वाली बात होगी।


Download Android App
Download iOS App






