सीएफएसल की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक़, आफ़ताब के फ्लैट के बाथरूम, किचन, बेडरूम और टाइल्स से जो खून के धब्बे मिले थे वो श्रद्धा वॉकर के हीं थे। सेंट्रल फोरेंसिक लेबोरेटरी ने इसकी पुष्टि कर दी है। श्रद्धा मर्डर केस की जाँच काफ़ी दिनों से जारी है, इस केस की गुत्थी सुलझाने में दिल्ली पुलिस ने अपनी पूरी ताक़त झोक रखी है। इसी बीच दिल्ली पुलिस को एक और पुख़्ता सबूत हाथ लगा है। दरअसल फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक़ आफ़ताब के फ़्लैट से लिए गए ब्लड श्रद्धा के पिता के ब्लड सैंपल से मैच कर गया है। आरोपी आफताब पूनावाला के दक्षिणी दिल्ली के छत्तरपुर स्थित फ्लैट से मिले ब्लड के निशान उसकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा वॉकर के ही हैं। आफताब अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद शव को 35 टुकड़ों में काटने का आरोपी है।
फोरेंसिक लेबोरेटरी की रिपोर्ट
फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा वॉकर के पिता से लिए गए ब्लड के नमूने (Blood Samples) और फ्लैट से लिए सैंपल मेल खाते हैं। श्रद्धा के पिता के ब्लड नमूने श्रद्धा के ब्लड सैंपल से मैच करना दिल्ली पुलिस के इस दावे को साबित करता है कि, इस कथित अपराध को छतरपुर के फ्लैट में ही अंजाम दिया गया था, जहां श्रद्धा और आफताब दोनों साथ रहते थे। 15 दिसंबर को पुलिस ने कहा था कि मेहरौली के जंगल में मिली हड्डियों से प्राप्त डीएनए श्रद्धा वॉकर के पिता के डीएनए से मेल खाता है, जिस से 27 वर्षीय श्रद्धा के मौत की पुष्टि होती है।
हत्यारे आफ़ताब ने जमानत याचिका वापस ली
श्रद्धा मर्डर केस (Shraddha Murder Case) के आरोपी तथा हत्यारा आफ़ताब पूनावाला ने अपनी जमानत याचिका साकेत कोर्ट से वापस ले ली है। आफताब के वकील ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं, दिल्ली पुलिस की तरफ से आरोपी आफताब की व्हॉट्सऐप चैट तथा कॉल डिटेल निकाली गई है। अब पुलिस आफ़ताब के वॉयस सैंपल को लेकर केस की जांच में इसका इस्तेमाल करना चाहती है। जिसकी याचिका दिल्ली पुलिस की तरफ से कोर्ट में दी गई है।

Download Android App
Download iOS App