आगरा : यूपी के आगरा में हिंदूवादी संगठन (हिंदू ही आगे) के एक नेता ने सलमान खान के प्रॉडक्शन हाउस की फिल्म ‘Luvratri’ का विरोध किया है। यह फिल्म सितंबर में रिलीस हो रही है। संगठन के आगरा प्रमुख गोविंद पराशर ने सलमान खान को पीटनेवाले व्यक्ति को 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। बता दें कि पराशर ने ही संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का भी विरोध किया था। साथ ही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नाक और गला काटकर लाने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की थी। इसके अलावा पराशर को हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया का भी खास बताया जाता है।
गुरुवार को इस संगठन ने आगरा में सलमान खान का पुतला फूंका। अपने कई सहयोगियों के साथ सड़क पर उतरकर पराशर ने फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वह फिल्म को रिलीस नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म का नाम Luvratriहै जो हिंदुओं के त्योहार नवरात्रि का मजाक उड़ा रहा है। इस नाम से हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।
गोविंद ने कहा कि सेंसर बोर्ड को इस मामले में हस्तक्षेप करके फिल्म की रिलीस पर रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सेंसर बोर्ड ने इस नाम से फिल्म रिलीस होने पर रोक नहीं लगाई तो वे लोग आंदोलन करेंगे। बता दें कि इस फिल्म के प्रड्यूसर सलमान खान और उनकी मां हैं। इस फिल्म के जरिए सलमान अपनी बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा को लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म इसी साल सितंबर में रिलीस होनी है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



