Rashmika Mandanna के बाद ‘Sikandar’ में हुई एक और साउथ हसीना की एंट्री, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Summary :

सलमान खान ने 2024 की शुरुआत में अपकमिंग फिल्म Sikandar अनाउंस की थी. जिसके बाद से फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इससे जुड़े हर एक अपडेट का इंतजार करते हैं. अब हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है जिसके अनुसार साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी Sikandar की कास्ट जॉइन करने जा रही हैं. साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन की इस फिल्म में सलमान और रश्मिका मंदाना पहले ही फाइनल हो चुके हैं. सलमान खान ने 2024 की शुरुआत में अपकमिंग फिल्म सिकंदर अनाउंस की थी रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस काजल अग्रवाल सिकंदर में शामिल हो…

सलमान खान ने 2024 की शुरुआत में अपकमिंग फिल्म Sikandar अनाउंस की थी. जिसके बाद से फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इससे जुड़े हर एक अपडेट का इंतजार करते हैं. अब हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है जिसके अनुसार साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी Sikandar की कास्ट जॉइन करने जा रही हैं. साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन की इस फिल्म में सलमान और रश्मिका मंदाना पहले ही फाइनल हो चुके हैं.

  • सलमान खान ने 2024 की शुरुआत में अपकमिंग फिल्म सिकंदर अनाउंस की थी
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस काजल अग्रवाल सिकंदर में शामिल हो गई
  • वह सलमान खान, रश्मिका मंदाना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकारों के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं

काजल ने जॉइन की सिकंदर की स्टारकास्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस काजल अग्रवाल Sikandar में शामिल हो गई हैं. वह सलमान खान, रश्मिका मंदाना, सत्यराज और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकारों के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं. काजल इससे पहले सिंघम और स्पेशल 26 जैसी कुछ फेमस हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. जुलाई में, सिकंदर के मेकर्स ने सत्यराज और प्रतीक बब्बर का कास्ट में गर्मजोशी से स्वागत किया. नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- हम आपका फिल्म में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं. आपको टीम सिकंदर में पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.

चोट के बावजूद शूटिंग कर रहे भाईजान

इस बीच खबर आई है कि सलमान खान को रिब इंजरी है और इसके बावजूद वे सिकंदर की शूटिंग कर रहे हैं. हाल ही में एक इवेंट में सलमान खान को सोफे पर से बड़ी मशक्कत के बाद उठने पर उनकी हेल्थ पर सवाल उठे थे. सुपरस्टार को पसलियों में चोट लगी है, लेकिन वह पूरी सावधानी के साथ शूटिंग कर रहे हैं. साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत और एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित, सिकंदर ईद 2025 पर सिनेमाघरों में आने वाली है. फिल्म में काजल अग्रवाल के रोल के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. जल्द ही मेकर्स इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं. फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सत्यराज शामिल हैं.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।