भोजपुरी इंडस्ट्री से लेकर हिंदी इनमे तक अपना नाम बनाने वाले रवि किशन आज किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। एक्टर से राजनेता बनने तक का भी सफर काफी दिलचस्प रहा हैं। 30 साल पहले हिंदी फिल्म ‘पीतांबर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता ने अभी तक कई सुपरहिट फ़िल्में दे चुके हैं। अभिनेता जितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं उतने ही अच्छी राजनीती भी। रवि अपने हर एक किरदार में जान डाल देते हैं।वही इस बीच एक्टर ने अब अपने फीस को लेकर काफी हाई डिमांड कर दी हैं। जिसे सुन सभी के होश उड़ जा रहे हैं।
रवि किशन ने बढ़ाई इतनी फीसदरअसल एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने कहा- अब मैं एक महंगा अभिनेता हो गया हूं। मेरी फीस में दस गुना बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि मैं अपने परिवार और सामाजिक कार्यों के लिए अपनी जेब से खर्च कर रहा हूं। उन्होंने बताया मैंने लगभग 15 साल फ्री में काम किया है। कोई पैसे देता नहीं था और मैं मांग नहीं पाता था। लोगों ने मेरा बहुत इस्तेमाल किया, लेकिन तेरे नाम जो साल (2003) में आई थी और लक जो साल (2009) में आने के बाद चीजें बिल्कुल बदल गईं।

अभी भी कई फिल्मों के आते हैं ऑफर
वही रवि किशन ने आगे बात करते हुए बताया की फिल्म इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक बिताने के बाद वह खुश हैं कि उनके पास अभी भी काम की भरमार है।अभिनेता को अभी भी वेब सीरीज, बॉलीवुड की फ़िल्में सहित साउथ की फिल्मों से भी कई ऑफर आते रहते हैं। वही रवि ने आगे ये भी बताया की अपने सामाजिक और राजनितिक कार्यों की वजह से फिल्म को ज्यादा टाइम नहीं दे पता।
ये हैं रवि किशन की हिट फिल्में 
1992 से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद अभिनेता ने ‘जख्मी दिल’, ‘आग और चिंगारी’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘उधार की जिंदगी’, ‘कुदरत’, ‘आतंक’ और ‘आर्मी’ जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। भोजपुरी की बात करें तो अभिनेता के पास ‘मेरा भारत महान’, ‘दूल्हा मिलल दिलदार’, ‘हम तो हो गए तोहार’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है।


Download Android App
Download iOS App



