बीते रविवार को हुए कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने लुक को लेकर खूब तारीफें बटोरी हैं। ऐश कांस में फिश कट डुअल टोन गाउन में दिखाई दी। साल 2019 में कांस में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पहुंची हैं।
मॉम बेटी दोनों की यहां से कई सारी फोटोज देखने को मिल चुकी है। लेकिन इन्हीं सब में एक फोटो ऐसी भी है जिससे ऐश्वर्या लोगों के निशाने पर आ गई हैं। बता दें कि कांस की तस्वीरों से पहले ऐश्वर्या राय ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसमेंवो आराध्या और अभिषेक बच्चन के साथ दिखाई दे रही हैं।
इस फोटो में क्यूट आराध्या बच्चन आईलाइनर और और लिपस्टिक लगाए दिखाई दे रही हैं। अब ऐसा लगता है कि ये बात यूजर्स को शायद पसंद नहीं आई और उन्होंने ऐश्वर्या को इतनी छोटी बच्ची का मेकअप करने के लिए ट्रोल कर दिया है।
यहां पढ़े इंस्टाग्रम पोस्ट:https://www.instagram.com/p/BxpB3uvpjjO/?utm_source=ig_embed
ऐश्वर्या द्घारा शेयर की गई तस्वीर पर लोगों ने कमेंट करते हुए उन्हें सलाह दी है कि उनकी बेटी बिना मेकअप के ज्यादा खूबसूरत नजर आती है। इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने ये भी कहा कि अभी आराध्या की मेकअप करने की उम्र नहीं हैं क्योंकि अभी वो बच्ची है और उनकी स्किन नाजुक है जिससे ब्यूटी प्रोडक्ट के केमिकल्स का बुरा असर पड़ेगा। वैसे हर बार इस फैमिली की फोटो पर खूब सारे लाइक करने वाले यूजर को शायद इस बार उनका ये अंदाज कुछ भया नहीं।
बता दें कि आपको याद हो तो कुछ समय पहले आराध्या बच्चन का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था जिसमें वो गल्ली बॉय के गाने पर डांस करती दिखाई दी थी। जिसमें आराध्या बच्चन का क्यूट अंदाज और डांस लोगों को काफी ज्यादा पंसद आया था।


Download Android App
Download iOS App









