EVM को लेकर चुनाव आयोग और मीडिया के खिलाफ मनीष सिसोदिया ने दिया विवादित बयान

Summary :

मनीष सिसोदिया ने लिखा, फगवाड़ा में प्राइवेट कार में ईवीएम पहुंची मतगणना केंद्र। चुनाव के दो दिन बाद चुनाव आयोग और मीडिया आज चुप है।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर सोशल मीडिया पर आ रही कथित रिपोर्टों पर चुनाव आयोग और मीडिया के खिलाफ मंगलवार को विवादित बयान दिया। मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा, “झांसी, मेरठ, गाजीपुर, चंदौली और सारण हर जगह मतगणना केन्द्रों पर मशीनें बदली जा रही हैं लेकिन चुनाव आयोग और तथाकथित मीडिया मोदी के सामने नतमस्तक आंखों पर पट्टी बांधे घुटनों के बल बैठा है। जनता ने मोदी के खिलाफ वोट दिया है उसे मीडिया और चुनाव आयोग मिलकर बदल रहे हैं।”

manish sisodia tweet

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, “फगवाड़ा में प्राइवेट कार में ईवीएम पहुंची मतगणना केंद्र। चुनाव के दो दिन बाद चुनाव आयोग और मीडिया आज चुप है। इन मशीनों से मोदी चुनाव जीतेंगे और फिर हर बार की तरह खुद को पत्रकार कहने वाले लोग कहेंगे..। हारे हुए लोग इवीएम का बहाना ले रहे हैं।”

manish sisodia tweet

मनीष सिसोदिया ने शक्ति के आवंटन पर स्थायी आदेश जारी किया

Desk Team