टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री और नागिन फेम करिश्मा तन्ना बीते दिनों अपने बिजी वर्क शेड्यूल से ब्रेक लेकर गोवा में छुट्टियां बिता रही थी और अपने छुट्टियों के दौरान मस्ती की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।
फैंस को उनकी ये छुट्टियों की तस्वीरें बेहद पसंद आयी पर कुछ फैंस उनकी टांग खींचने से भी पीछे नहीं हटे। करिश्मा तन्ना इन तस्वीरों में गोवा के एक बीच पर दोस्तों के संग मस्ती करती नजर आ रही है।
इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने करिश्मा से सवाल किया की आपके पीछे सलमान भाई क्या कर रहे है ? अब आप भी सोच रहे होंगे की सलमान खान और करिश्मा तन्ना क्या एक साथ छुट्टियां बिताने गए है !
तो आपको बता दें करिश्मा तन्ना ने जो तस्वीरें शेयर की है उन तस्वीरों में उनके पीछे एक शख्स बैठा दिखाई दे रहा है जो हूबहू कदकाठी में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जैसा लग रहा है।
अब ये शख्स कौन है ये तो कोई नहीं जनता पर इतना साफ़ है की ये शख्स भी गोवा घूमने आया कोई टूरिस्ट ही हो सकता है। वहीँ करिश्मा तन्ना की बात की जाए तो वो इन तस्वीरों में सफ़ेद रंग के वन पीस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही है।
इस वन पीस के साथ ब्लू रंग के चश्मा पहना हुआ है जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। करिश्मा तन्ना के इन तस्वीरों को शेयर करते ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी है।
आपको बता दें करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक है और इनकी फैन फॉलोविंग भी काफी जबरदस्त है। इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 2.8 मिलियन फॉलोवर है। करिश्मा तन्ना ने साल 2001 में स्टार प्लस के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ से अपने टीवी कारीरर की शुरुआत की थी।


Download Android App
Download iOS App









