बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपना 78वां जन्मदिन 11 अक्टूबर रविवार को मनाया है। बिग बी के जन्मदिन पर हर साल उनके फैन्स अपने सितारे की लंबी उम्र और सेहत के लिए पूजा-पाठ और यज्ञ करवाते हैं। ऐसा ही इस साल भी फैन्स ने उनकी सेहत और खुशियां के लिए हनुमान चालीसा से लेकर यज्ञ तक के आयोजन किए। हालांकि अपने पूरे परिवार के साथ महानायक ने इस बार अपना बर्थडे मनाया।

अमिताभ बच्चन की बहू और एक्ट्रेस एश्वर्या राय बच्चन ने बिग बी के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं। अमित जी ने सफेद रंग का कुर्ता पहनने हुआ है और वह पोती आराध्या बच्चन के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक और तस्वीर है जिसमें एश्वर्या भी अमिताभ बच्चन और आराध्या के साथ दिखाई दे रही हैं।
आराध्या की ओर से पहली तस्वीर में लिखा है, लव यू आलवेज दादा जी। हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे दादा जी। जबकि दूसरी तस्वीर में एश्वर्या ने बिग बी को विश करते हुए कैप्शन में लिखा,हैप्पी बर्थडे प्रिय दादाजी-पा। बहुत प्यार,शांति,स्वास्थ्य और खुशी मिले…..और हमें आशीर्वाद हमेशा मिले।
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनके बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक बच्चन ने बिग बी की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है और कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे बी। मेरे हीरो। लव यू पापा। बता दें कि,अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ को एक कार कुछ दिन पहले ही उनके बर्थडे पर गिफ्ट की है।
अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्मों की बात करें तो साउथ सुपरस्टार प्रभास और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ वह एक फिल्म करने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार,जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ आयन मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्थ में वह नजर आएंगे।

इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में उनके साथ दिखाई देंगे। इनके अलावा चेहरे और झुंड जैसे फिल्मों में भी अमिताभ बच्चन काम कर रहे हैं। अब यह देखना होगा यह फिल्में कब बड़े पर्दे पर रिलीज होती हैं।


Download Android App
Download iOS App



