अजय देवगन निर्माता के रूप में हिंदी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं, पर कमाई के मामले में उत्साहजनक रिस्पॉन्स नहीं मिला। अब चूंकि प्रियंका, अक्षय आदि कई कलाकार रिजनल फिल्ममेकिंग में उतर आए हैं, तो अजय देवगन ने भी रिस्क न लेते हुए सुरक्षित रास्ता चुना है दोबारा मराठी फिल्म बनाने का। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। अजय ने फिल्म की शूटिंग के पहले शॉट की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं और लिखा है, हमारी प्रोडक्शन में मराठी फिल्म के लिए मुहूर्त का दिन। फिल्म की टीम को शुभकामनाएं। तस्वीर में टीम के सदस्यों के साथ जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर और अभिनेत्री काजोल दिखाई दे रही हैं। नाना और अजय ने इससे पहले अपहरण और राजनीति में साथ काम किया है।
दुविधा में फंसे अजय देवगन
Summary :
अजय देवगन निर्माता के रूप में हिंदी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं


Download Android App
Download iOS App



