‘Singham Again’ की स्क्रिप्ट को लेकर Ajay Devgn ने कही ये बात, जानकर खुश हो जाएंगे फैंस

Summary :

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के लिए साल 2022 काफी शानदार रहा। इस साल उनकी फिल्म ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। ‘दृश्यम 2’ के बाद अजय देवगन अपनी फिल्म ‘भोला’ को लेकर चर्चा में बने हुए है और अब हाल ही में अजय देवगन ने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरजस्त पोस्ट किया है।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के लिए साल 2022 काफी शानदार रहा। इस साल उनकी फिल्म ‘दृश्यम 2‘ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की और दर्शकों के
दिलों को जीत लिया।
‘दृश्यम 2‘ के बाद अजय देवगन अपनी
फिल्म
‘भोला‘ को लेकर चर्चा में बने हुए है, जिस फिल्म से
उनके लुक को भी लोगों ने काफी पसंद किया और अब हाल ही में अजय देवगन ने अपने एक और
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरजस्त पोस्ट किया है।

अजय देवगन फिल्म ‘भोला’ के साथ साथ रोहित
शेट्टी की फिल्म
‘सिंघम अगेन‘
को लेकर भी चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म के
जरिए अजय देवगन एक बार फिर से रोहित शेट्टी के साथ काम करने को तैयार है। इन दोनों
की जोड़ी जब भी साथ आती है, तो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचना तो तय है। ऐसे में इनकी एक
और फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट अभी से काफी ज्यादा बढ़ गई है।


अजय देवगन फिल्म ‘सिंघम अगेन‘ से जुड़ी हुई कई सारी अपडेट्स अपने सोशल मीडिया हैंडल से
लगातार शेयर करते रहते है और हाल ही में अब उन्होंने रोहित शेट्टी के साथ एक तस्वीर
शेयर की है
, जिसे देखने के बाद उनके फैंस की खुशी तो सातवें
आसमान पर पहुंच गई होगी। इस तस्वीर को अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर
किया है और इसके तस्वीर के साथ वो लिखते है,
‘नए साल की काफी अच्छी
शुरूआत हुई है
, मैंने ‘सिंघम अगेन‘ की स्क्रिप्ट सुनी, जो काफी शानदार है। ये फिल्म हम दोनों की 11वीं
ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी।
‘

Lady Singham

अजय देवगन के इस
ट्वीट के बाद अब
‘सिंघम अगेन‘ को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट
और भी ज्यादा बढ़ गई है। इससे पहले रोहित शेट्टी ने इस बात का खुलासा किया था कि
इस बार दीपिका पादुकोण
‘सिंघम अगेन‘ में लेडी सिंघम के रोल
में नजर आएंगी, जिससे फैंस इस फिल्म का और भी बेसब्री से इंतजार करने लगे थे।

Rohit Shetty confirms Singham 3 and it's time to witness the police verse  once again with Ajay Devgn | Filmfare.com

बता दें कि अजय
देवगन और रोहित शेट्टी इससे पहले
‘सिंघम‘ के पहले और दूसरे पार्ट में
नजर आ चुके है और अब इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में एक बार फिर से ये
दोनों साथ काम करने जा रहे है। अब अजय देवगन ने तो अभी से इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर
होने की बात कह दी है, अब ऐसे में रिलीज के बाद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल
करती है, ये तो देखने वाली बात होगी।

Desk Team