अक्षय कुमार का स्केच 10 साल के बच्चे ने बनाया, एक्टर ने की इस नन्हे कलाकार की सराहना

Summary :

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार का स्केच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर का स्केच 10 साल के एक बच्चे ने बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर बच्चे की मां ने साझा किया।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार का स्केच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर का स्केच 10 साल के एक बच्चे ने बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर बच्चे की मां ने साझा किया। सोशल मीडिया पर जब अपना यह स्केच अक्षय कुमार ने देखा तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। 
ट्वीटर पर इस बच्चे की मां ने स्केच को शेयर करते हुए अक्षय कुमार को टैग किया। महिला ने कैप्शन में लिखा, मेरे 10 साल के बेटे आदित्य शर्मा का पहला स्केच है और उसे उम्मीद है कि आपको यह पसंद आएगी। मुझे पता है कि यह पर्फेक्ट नहीं, लेकिन उसने जितना संभव है उतना मैच करने की कोशिश की है। उम्मीद करती हूं आप इसे देखेंगे और संभव हो तो रिप्लाई करें। थैंक यू। 

अक्षय ने जब इस ट्वीट को देखा तो उन्होंने अपना रिएक्शन दिया। अक्षय ने इस ट्वीट को री-ट्वीट करके लिखा, बहुत अच्छा लगा। प्लीज आदित्य को मेरी तरफ से धन्यवाद कहिए। मुझे अच्छा लगा कि उसने अपने पहले स्केच के लिए मुझे चुना। प्यार और प्रार्थना हमेशा। 
अक्षय कुमार की फिल्मों की बात करें तो ‘गुड न्यूज़’ में आखिरी बार दिखाई दिए थे। वहीं उनकी आने वाली फिल्म राघव लॉरेंस की ‘लक्ष्मीबम’, रोहित शेट्टी की ‘सूर्यवंशी’, चंद्रप्रकाश द्विवेदी की ‘पृथ्वीराज’ और आनंद एल. रॉय की ‘अतरंगी रे’ है।

Desk Team