कोविड नेगेटिव आते ही Anant-Radhika के रिसेप्शन में इस अंदाज में पहुंचे Akshay Kumar, वायरल हुआ ये वीडियो

Summary :

इन दिनों मुबंई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम है। पिछले चार दिनों से उनकी शादी जश्न चल रहा है। इसकी शुरुआत 12 जुलाई से हुई। वहीं आज कपल की शादी का दूसरा रिसेप्शन था, जिसमें Akshay Kumar  अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे। वैसे तो Akshay Kumar को 12 जुलाई को ही अनंत-राधिका की शादी में पहुंचना था। मगर कोविड-19 पॉजिटिव होने के कारण वह शामिल नहीं हो सके। हालांकि अब उनका रिपोर्ट निगेटिव आ चुका है, जिसके बाद वह 15 जुलाई को अनंत-राधिका के आखिरी इवेंट में पहुंचे। इस दौरान अक्की का डैशिंग…

इन दिनों मुबंई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम है। पिछले चार दिनों से उनकी शादी जश्न चल रहा है। इसकी शुरुआत 12 जुलाई से हुई। वहीं आज कपल की शादी का दूसरा रिसेप्शन था, जिसमें Akshay Kumar  अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे। वैसे तो Akshay Kumar को 12 जुलाई को ही अनंत-राधिका की शादी में पहुंचना था। मगर कोविड-19 पॉजिटिव होने के कारण वह शामिल नहीं हो सके। हालांकि अब उनका रिपोर्ट निगेटिव आ चुका है, जिसके बाद वह 15 जुलाई को अनंत-राधिका के आखिरी इवेंट में पहुंचे। इस दौरान अक्की का डैशिंग अंदाज देखने को मिला।

  • इन दिनों मुबंई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की धूम है
  • वैसे तो अक्षय कुमार को 12 जुलाई को ही अनंत-राधिका की शादी में पहुंचना था
  • मगर कोविड-19 पॉजिटिव होने के कारण वह शामिल नहीं हो सके
  • उनका रिपोर्ट निगेटिव आ चुका है, जिसके बाद वह 15 जुलाई को अनंत-राधिका के आखिरी इवेंट में पहुंचे

कोविड से ठीक हुए अक्षय

सामने आए वीडियो में अक्षय कुमार आइवरी कलर के कुर्ता-पजामा में काफी डैशिंग दिख रहे हैं। तो वहीं उनकी वाइफ भी उके साथ ट्विनिंग किए नजर आईं। इस दौरान ट्विंकल आइवरी कलर के मिरर वर्क सूट में काफी खूबसूरत नजर आईं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। ये पहला मौका है, जब इस कपल को अनंत-राधिका के फंक्शन में देखा गया। दरअसल, अक्षय कुमार ‘कोविड-19 पॉजिटिव’ होने के कारण अब तक अंबानीज के फंक्शन से दूर थे। फिल्म ‘सरफिरा’ के प्रमोशन के दौरान उन्हें अस्वस्थ महसूस हुआ, जिसके कारण उन्होंने टेस्ट्स करवाए और उन्हें फिर इस संक्रमण की जानकारी हुई। इतना ही नहीं, उनके कुछ क्रू मेंबर्स भी पॉजिटिव पाए गए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

अक्षय कुमार वर्कफ्रंट

बता दें कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘सरफिरा’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। इसके अलावा उनकी कई फिल्में कतार में हैं। आने वाले समय में अक्षय का गंभीर एक्शन अवतार से लेकर कॉमेडी रूप भी देखने को मिलेगा। उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘सिंघम अगेन’, ‘खेल खेल में’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘हाउसफुल 5’ शामिल है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।