बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को ऐसे ही नहीं खतरों के खिलाड़ी कहा जाता। अक्षय कुमार को हाल ही में शो ‘इन टू द वाइल्ड विथ बेयर ग्रिल्स’ के साथ नजर आए थे, और इस शो ने इतिहास रच दिया है। यह शो साल का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीवी शो बन गया है। ‘इन टू द वाइल्ड विथ बेयर ग्रिल्स’ का अक्षय कुमार वाला एपिसोड 14 सितंबर, 2020 को रिलीज़ हुआ था l यह साल के सबसे अधिक देखे जाने वाले टीवी शो बन गया है।
इसे इसी साल जनवरी में कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में शूट किया गया था। यह इतिहास में अब तक का दूसरा सबसे अधिक देखा जानेवाला शो बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत के बाद अक्षय इस शो में शामिल होने वाले तीसरे भारतीय है। इसे 24 लाख इंप्रेशन मिले है।

वहीं डिस्कवरी नेटवर्क चैनलों पर इसके प्रीमियर पर लगभग 1.1 करोड़ लोगों ने देखा था। डिस्कवरी नेटवर्क चैनलों पर पहले वीक में लगभग 2.6 करोड़ लोगों ने शो देखा। शो को सोशल मीडिया पर #KhiladiOnDiscovery के साथ 1.31 बिलियन व्यूज के साथ इससे सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना दिया है ।
अक्षय कुमार को शो में रस्सी पर चढ़ने और एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ने के अलावा एक हार्नेस बनाते देखा गया। उन्होंने रस्सी की सीढ़ी पर चढ़ने की नई तकनीक सीखी और कुछ साहसी स्टंट किए। अक्षय ने शो में अपने बचपन की यादों को भी बेयर ग्रिल्स के साथ शेयर किया।अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करे तो अक्षय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए विदेश गए हुए हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट वाणी कपूर और लारा दत्ता की भी अहम भूमिका हैंl


Download Android App
Download iOS App



