Akshay Kumar ने Salman Khan के साथ जमकर लगाए ठुमके, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Summary :

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार इन दिनों भले ही इंडस्ट्री में डाउन चल रहे हैं। लेकिन वो फैंस के दिलों पर आज भी उसी तरह राज करते थे। इसी बीच अब इंटरनेट पर अक्षय कुमार की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार इन दिनों भले ही इंडस्ट्री में डाउन चल रहे हैं। लेकिन वो फैंस के दिलों पर आज भी उसी तरह राज करते थे। इसी बीच अब इंटरनेट पर अक्षय कुमार की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। लेकिन इस वीडियो में अक्षय कुमार अकेले नहीं दिखाई दे रहे हैं बल्कि उनके साथ इस वायरल वीडियो में बॉलीवुड के भाईजान भी नजर आ रहे हैं। 
दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में अक्षय कुमार और सलमान खान दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। जिसमें दोनों अपकमिंग फिल्म ‘सेल्फी’ के सॉन्ग ‘मैं खिलाड़ी’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ देखना उनके फैंस के लिए एक विजुअल ट्रीट है। इस दौरान सलमान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आए। वहीं अक्षय ने ब्लू टी-शर्ट के साथ ग्रे पैंट और व्हाइट स्नीकर्स में दिखाई दिए।
बात करे वीडियो की तो इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अक्षय पहले सलमान खान को अपने टैबलेट पर सॉन्ग को दिखाते हैं। गाने के स्टेप्स सीखने के बाद अक्षय-सलमान दोनों डांस करने लगते हैं। अक्षय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘सलमान खान को बीट पकड़ने में मुश्किल से कुछ सेकेंड लगे। फिर क्या भाई…बस धूम मचाई।’

वही अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस अब इसपर जमकर कमेंट करना भी शुरू कर दिए हैं। लेकिन इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राखी सावंत ने लिखा, ‘बधाई हो भाई।’, सिंगर स्टेबिन बेन ने लिखा, ‘मेरे चहेते स्टार्स को यूं देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।’ 
वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि अक्षय कुमार भी शाहरुख खान की राह पर निकल पड़े हैं। उन्होंने भी अपनी फ्लॉप होती फिल्मों के बाद भाईजान का सहारा ले लिया है। बावजूद इसके दोनों ही सुपरस्टार्स का ये डांस वीडियो इंटरनेट पर जमकर तहलका मचा रहा हैं। 

Desk Team