बॉलीवुड अभिनेता
अक्षय कुमार इस साल भी सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलिब्रिटी बने है। इस वजह से एक्टर को इनकम टैक्स
डिपार्टमेंट की ओर से सम्मानित किया गया था। हर साल 6 से 7 फिल्में करने वाले अक्षय कुमार पिछले पांच साल से एंटरटेनमेंट
इंडस्ट्री में हाइएस्ट टैक्स पेयर हैं। 2022 में भी उन्होंने सबसे ज्यादा टैक्स
भरा। इसी के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक्टर को ‘सम्मान पत्र‘ दिया था। इस पर अब खिलाड़ी कुमार का रिएक्शन
आया है।
दरअसल, इस समय अक्षय अपनी अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन का प्रमोशन में बिजी है।
इसी बीच हाल ही में जब उनसे उनके हाईएस्ट टैक्सपेयर बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो
वह खुशी से फूले नहीं समाए और कहा कि जब आप कमाते हो और देश को वापस देते हो तो
अच्छा लगता है। अक्षय ने कहा, ‘जी मुझे कहा तो यही गया है। मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा
हूं। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इन चीजों को भी
स्वीकार करता है और लोगों को क्रेडिट देता है। बहुत अच्छी बात है कि आप जब कमाते
हैं तो देश को भी वापस देते हैं। ये बेस्ट फीलिंग है।‘
बता दें कि अक्षय कुमार 2018 में दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स
की लिस्ट में सातवें नंबर पर थे। 2015 और 2019 में भी वह फोर्ब्स की सबसे ज्यादा
कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट में शामिल रहे थे। अक्षय कुमार की फिल्म-दर-फिल्म
फीस भी काफी बढ़ी है। वहीं अभिनेता एक एंडोर्समेंट के लिए करीब 8 से 10 करोड़ की
फीस लेते हैं।
गौरतलब है कि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त को रिलीज होगी।
इस फिल्म में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। यह अक्षय
और भूमि की साथ दूसरी फिल्म है। इस जोड़ी को फैंस ने फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में
बहुत पसंद किया था। वहीं इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान और करीना कपूर खान
स्टारर लाल सिंह चड्ढा से क्लैश होने वाला है।


Download Android App
Download iOS App




