अक्षय कुमार कॉमेडी के किंग हैं इस बात में कोई दोराय नहीं है। फिल्मों से लेकर असल जिंदगी तक, अक्षय हर चीज में फैंस को हंसाने का बहाना ढूंढ ही लेते हैं। अब उन्होंने बताया है कि कैसे उनके घर में फोन चार्ज करते हुए एक सरप्राइज मिला।

दरअसल, अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके घर की दीवार में लगे सॉकेट के पास खाली जगह में एक मेंढक बैठा हुआ है।
अक्षय इस फोटो को शेयर करते हुए लिखते हैं, ”मैं अपना फोन चार्ज करना चाहता था लेकिन साफ है कि मुझे कहीं और देखना पड़ेगा। इस वाले में तो किसी और ने कब्जा कर लिया है।”

वैसे ये इंसिडेंट काफी फनी है। यू फ्रॉग का यहां मिलना सबको हैरान कर देता है। इसीलिए ये फोटो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है।


Download Android App
Download iOS App




