फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय के अपोजिट होगी ये एक्ट्रेस, 9 साल बाद दुबारा जमेगी सुपरहिट जोड़ी

Summary :

फिल्म सूर्यवंशी के लिए कटरीना का नाम फाइनल किया गया है। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी लंबे समय बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है।

काफी समय से ये कयास लगाए जा रहे थी रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सूर्यवंशी में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के अपोजिट कौन सी अभिनेत्री लीड रोल निभाएगी। लेकिन अब इस बहुप्र्रतिक्षित फिल्म के लिए एक्ट्रेस की घोषणा कर दी गयी है।

फिल्म सूर्यवंशी

फिल्म सूर्यवंशी के लिए बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना का नाम फाइनल किया गया है। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी लंबे समय बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। जी हां, दोनों रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आएंगे।

akshay kumar katrina kaif

इससे पहले अक्षय और कटरीना ‘हमको दीवाना कर गये’, ‘नमस्ते लंडन’, ‘वेल्कम’ , ‘सिंह इज किंग’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। कटरीना और अक्षय की जोड़ी को फैंस ने भी काफी पसंद किया है और बॉक्स ऑफिस पर भी फ़िल्में काफी सफल रही है।

akshay kuamr katrina kaif

कटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘‘फिल्म सूर्यवंशी की टीम का हिस्सा बन कर बेहद उत्साहित हूं… बेहतरीन रोहित शेट्टी के साथ पहली बार काम करने का मौका… लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर भी उत्सुक हूं। ‘धर्मा’ (प्रोडक्शन हाउस) के साथ भी यह मेरी पहली फिल्म है।’’

film sooryavanshi starcast

तस्वीर में कटरीना के अलावा अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी और फिल्म के सह-निर्माता करण जौहर नजर आ रहे हैं। यानी अब साफ़ हो गया है कीफिल्म सूर्यवंशी की स्टारकास्ट धमाकेदार है और दर्शकों को एक और रोहित शेट्टी स्पेशल बॉक्स ऑफिस पर मिलेगी।

film sooryavanshi team

अभिनेता अक्षय कुमार और करण जौहर ने भी ट्वीट कर कटरीना का फिल्म टीम में स्वागत किया। फिल्म सूर्यवंशी 2020 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म भारत भी रिलीज़ हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

फिल्म सूर्यवंशी

खुलासा : फिल्म कलंक के लिए पहली पसंद नहीं थी आलिया, इस अभिनेत्री को ऑफर हुआ था रूप के रोल !

Desk Team