सऊदी में Akshay Kumar की कार के सामने अचानक Fan ने कर दी ऐसी हरकत, Video हो रहा वायरल

Summary :

वीडियो की शुरुआत में ट्रेडिशनल व्हाइट आउटफिट में एक शख्स नजर आ रहे हैं जो फिर हेरा फेरी के अक्षय की तरह पोज दे रहा है। उसे अचानक याद आया कि सीन के मुताबिक उसे सनग्लासेस भी पहनना है और वो तुरंत ऐसा करते हैं। उन्होंने अक्षय की कार के सामने पोज दिया।

सुपरस्टार अक्षय कुमार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। खिलाड़ी कुमार के चाहने वाले ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी मौजूद है। अक्षय ने अपने अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री अपनी अलग पहचान बनाई है एक्टर अपने हर किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारते है जिसकी वजह से उनके चाहने वाले उन्हें हर तरह के रोल में पसंद करते हैं। 
अक्षय कुमार इन दिनों रेड सी फिल्म फेस्टिवल के लिए सऊदी अरब में हैं। जहां एक फैन ने उनकी ही फिल्म हेरा फेरी के सीक्वल के पॉपुलर सीन को रिक्रिएट करने से अक्षय काफी इंप्रेस दिखे। इस दौरान एक्टर ने वहां मौजूद अपने सभी फैंस के साथ फोटो क्लिक कराई। फैंस भी इस दौरान अभिनेता से बहुत ही गर्म जोशी से बात करते दिखे। 
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्टर अपनी कार में बैठे नजर आ रहे हैं और उनके सामने फैंस उनसे बात कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में ट्रेडिशनल व्हाइट आउटफिट में एक शख्स नजर आ रहे हैं जो फिर हेरा फेरी के अक्षय की तरह पोज दे रहा है। उसे अचानक याद आया कि सीन के मुताबिक उसे सनग्लासेस भी पहनना है और वो तुरंत अपनी जेब से सनग्लासेस लगाकर पोज देते हैं।

अपने फैन को अपने सामने अपना फेमस पोज देते देख अक्षय अपनी कार का शीशा नीचे कर लेते हैं। वहीं फैन को अपनी कार के सामने ऐसे पोज देते देख एक्टर और उनकी साथी अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने एक ट्वीट में लिखा, “हाहा,… सबसे प्यारे मेरे प्रशंसकों की हेरा फेरी ने मेरे जीवन को रॉक कर दिया है। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और जेद्दा में हर किसी को एक यादगार समय के लिए धन्यवाद। आप सभी को प्यार और दुआएं।”

Desk Team