मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट आशिकी 3 में काम करना चाहती है। आलिया ने उन खबरो का खंडन किया है जिसमें कहा गया है कि वह’आशिकी 3’में काम नहीं करना चाहतीं। आलिया ने ट्वीट में कहा, मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा कि मैं’आशिकी 3’में काम नहीं करना चाहती। पता नहीं इस संबंध में बातें कहां से आ रही हैं? कहा जा रहा है कि आलिया इस फिल्म में भूमिका को लेकर संशय की स्थिति में हैं। आलिया ने कहा कि पिता के साथ काम करने में उन्हें वक्त लग सकता है।
आलिया ने एक अन्य ट्वीट में कहा, आशिकी बहुत खास ब्रांड है और पहली बार अपने पिता के साथ काम करना उतना ही खास होगा! सभी चीजों में समय लगता है। इसमें भी लगेगा। गौरतलब है कि’आशिकी’श्रृंखला की पहली फिल्म वर्ष 990 में आलिया के पिता महेश भट्ट ने निर्देशित की थी, जबकि इसी श्रृंखला की दूसरी फिल्म’आशिकी 2 का निर्देशन मोहित सूरी ने किया और यह 2013 में प्रदर्शित हुई। आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर हैं।


Download Android App
Download iOS App



