बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 28 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। अभिनेत्री की बर्थडे पार्टी में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी,साथ ही पार्टी का अयोजन काफी धूमधाम से किया गया था। खास बात आलिया की बर्थडे पार्टी करण जौहर के घर पर रखी गई थी। वहीं आलिया के बर्थडे पर कोई मिसिंग था तो वो कोई और नहीं बल्कि उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर रणबीर कपूर थे।

इस दौरान पार्टी में रणबीर भले ही नहीं हो लेकिन उनकी मां नीतू कपूर आलिया के बर्थडे को स्पेशल बनाने में जरा भी कमी नहीं छोड़ी और उन्हें बेहद खास अंदाज में बर्थडे भी विश किया है। नीतू कपूर ने आलिया को गले लगाते हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।

नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर
आलिया के बर्थडे के मौके पर नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है,जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान नजर आ रही हैं। यही नहीं नीतू ने आलिया के साथ एक फोटो शेयर करते हुए एक नोट भी लिखा है और उन्होंने आलिया को बहुत स्पेशल बताया है।
नीतू ने आलिया के साथ अपनी फोटो शेयर करके लिखा,कुछ हसीन पलों को कुछ बेहद खास लोगों के साथ शेयर किया। इस फोटो में नीतू और आलिया के अलावा मां उनकी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट बैठी हुई है। फोटो में आलिया ब्लैक आउटफिट पहने नजर आ रही है। वहीं नीतू कपूर ने आलिया का हाथ पकड़ा हुआ हैं।

वहीं आलिया ने अपनी जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है वह अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में आलिया ब्लैक ऑउटफिट पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अपनी लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बनाने के लिए अभिनेत्री ने स्मोकी आई लुक किया हुआ है।
सोशल मीडिया पर यह तस्वीर शेयर करके आलिया ने इसके कैप्शन में लिखा प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया। बता दें आलिया की बर्थडे पार्टी में रणवीर सिंह,दीपिका पादुकोण,आदित्य रॉय कपूर आदि सेलेब्स पहुंचे थे।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आलिया फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र पर काम कर रही हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ रणबीर कपूर,अमिताभ बच्चन,मौनी रॉय और नागार्जुन अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा आलिया के पास अभी गंगूबाई काठियावाड़ी, फिल्म ‘आरआरआर’ और करण जौहर की फिल्म तख्त भी है।


Download Android App
Download iOS App



