आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस है। आलिया अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। आलिया अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के अलावा अपने फैशन स्टाइल को लेकर तारीफें बटोरती रहती हैं। मगर बीते कुछ टाइम से आलिया अपने फैंशनसेंस की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक बार फिर आलिया अपने एयरपोर्ट लुक की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं।

दरअसल, आलिया भट्ट को बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आलिया साउथ कोरिया के लिए रवाना हुई हैं जहां वो एक इवेंट में शामिल होगीं। एयरपोर्ट पर आलिया हमेशा की तरफ काफी प्यारी लग रही थीं लेकिन कुछ लोगों को उनका ये लुक बिल्कुल रास नहीं आया है और उन्होंने आलिया को कॉपी कैट बताते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया है। आलिया का स्पॉटेड वीडिय इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट का एयरपोर्ट वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने बड़ी सी डैनिम जैकेट और पैंट पहनी हुई थी। इस दौरान वो अपने नो-मेकअप लुक में दिखाई दी। अपनी कार से उतरने के बाद आलिया ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिया और आगे चली गईं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने आलिया के लुक की तुलना दीपिका के लुक से कर रहे हैं।
इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ”5 फुटिया दीपिका, ये तो एक्सप्रेशन भी कॉपी कर रही है।” दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है ये दीपिका को हमेशा कॉपी करती है?” एक अन्य यूजर ने कॉमेंट में लिखा, ”क्या ये दीपिका को कॉपी करने की कोशिश कर रही है? ऐसा लग रहा है।” एक ने कहा, ‘ये दीपिका पादुकोण बनना चाहती है।’







ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी आलिया को कई बार इसी तरह दीपिका का लुक कॉपी करने को लेकर नेटिजन्स के ताने सुनने पड़े हैं। हाल ही में आलिया भट्ट को उनके मेट गाला डेब्यू लुक को लेकर भी खूब ट्रोल किया गया था। आलिया का मेट गाला लुक कुछ लोगों को पसंद नहीं आया था। जबकि दीपिका पादुकोण ने खुद आलिया के मेट गाला डेब्यू लुक की तारीफ की थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर उनके साथ नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस हॉलीवुड में भी डेब्यू कर रही हैं। वो गैल गैडोट की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का हिस्सा होंगी और फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आखिरी बार उन्हें फिल्म ब्रह्मास्त्र और डार्लिंग्स में देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App



