पिता महेश भट्ट के साथ फिल्म सड़क-2 की शूटिंग शुरू करते ही नर्वस हुई आलिया भट्ट

Summary :

आलिया भट्ट ने फिल्म‘सड़क 2’की शूटिंग शुरू कर दी है। आलिया ने सोशल मीडिया पर एक खास फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने इमोशनल मेसेज भी लिखा।

आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार की जाती है और इन्होने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार किये है और कई सारी हिट फ़िल्में दी है। आपको जानकर हैरानी होगी की जबरदस्त अभिनय से करोड़ों फैंस बनाने वाली आलिया भी एक्टिंग के दौरान नर्वस हो जाती है

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने फिल्म‘सड़क 2’की शूटिंग शुरू कर दी है। आलिया ने सोशल मीडिया पर एक खास फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने इमोशनल मेसेज भी लिखा। इसमें उन्होंने जाहिर किया कि वह अपने पिता महेश भट्ट के साथ काम करने को लेकर कितनी नर्वस हैं।

आलिया भट्ट

आलिया ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है जिसमें‘सड़क 2’की शूटिंग के पहले दिन के पहले सीन का क्लैप दिखाई दे रहा है। फोटो के साथ आलिया ने लिखा,‘‘यह जो क्लैप पकड़ हैं मेरे पिता हैं और अब मेरे डायरेक्टर भी हैं।’’

 

sadak 2 shooting

आलिया ने यह पूछे जाने पर कि आगे शूट शुरू होने पर उन्हें कैसा फील हो रहा है, उन्होंने कहा, ‘‘सच बताऊं तो मैं बहुत ज्यादा नर्वस हूं।’’ आलिया ने लिखा, ‘‘मुझे छोटे चूहे जैसा महसूस हो रहा है जो खूबसूरत, बड़े और इमोशनल पहाड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है।

आलिया भट्ट

आलिया ने आगे कहा, ” मुझे उम्मीद है कि मैं टॉप पर पहुंच पाऊंगी और यदि गिर जाऊं तो फिर से खड़ हो जाऊं। चढ़ना मुश्किल काम है लेकिन मैंने जो भी देखा है या सुना है उससे मुझे पता है कि हर कदम या गलत कदम व्यर्थ नहीं जाएगा।’’

alia bhatt

आलिया भट्ट भले ही अपने पिता के साथ फिल्म करते हुए नर्वस महसूस कर रही हो और उनकी आखिरी रिलीज़ फिल्म कलंक ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम न किया हो पर आलिया एक पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ने में विश्वास रखती है

आलिया भट्ट

आपको बता दें ‘सड़क 2’में आलिया भट्ट के साथ ही आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट लीड रोल में हैं।

SOTY – 2 फेम तारा सुतारिया को ये अभिनेता लगता है सबसे बेहतरीन बॉयफ्रेंड, करीबी के है चर्चे

Desk Team