आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं गंगूबाई काठियावाड़ी के रिलीज होने से पहले इस फिल्म का गाना ढोलीड़ा रिलीज हो गया है। खास बात इस गाने में आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस की हर जगह जमकर तारीफे हो रही हैं।

आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में आलिया पहली बार स्क्रीन पर गरबा डांस करती नजर आएंगी। गाने का टाइटल ढोलीड़ा है। यह एक गरबा सॉन्ग है। इस गाने में आलिया सफेद साड़ी में स्वैग में डांस करती नजर आ रही हैं। गाने में उन्होंने गुलाल भी खेला है। महज दो मिनट के इस गाने में आलिया ने बेहद गजब की परफॉर्मेंस दी है।

क्या है गाने में खास?
वहीं गाने की बात करें तो इस गाने की शुरुआत संजयलीला भंसाली के आइकॉनिक गुजराती म्यूजिक के साथ हो रही है। गाना जैसे जैसे आगे बढ़ता है आलिया भट्ट का डांस इंटेंस होता दिखाई दिया है। कमाठीपुरा में अपनी सहेलियों के साथ डांस करती आलिया के एक्सप्रेशंस बेहद कमाल के हैं। यह गाना आपको शुरू में तो हम दिल दे चुके सनम और राम लीला की याद दिलाएगा, मगर आखिर में सिर्फ आलिया ही आलिया दिमाग में होंगी।

बता दें, गंगूबाई काठियावाड़ी का ढोलीडा गाना संजय लीला भंसाली की कम्पोजीशन है। लिरिक्स कुमार की हैं। गाना जाह्नवी श्रीमणकर और शैल हाड़ा ने गाया है। जबकि कृति महेश ने इस कोरियोग्राफ किया है।
बहराल, गंगूबाई काठियावाड़ी की पूरी टीम इस समय फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हुई है। जहां आलिया अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गंगूबाई काठियावाड़ी लुक में कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। तो वहीं दूसरी तरफ निर्देशक करण जौहर को भी गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।करण ने पोस्ट पर कमेंट किया, अब इंतजार नहीं होता।


Download Android App
Download iOS App



