रणबीर कपूर और आलिया
भट्ट स्टारर ब्रह्मास्त्र
रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और करण जौहर
फिल्म के प्रमोशन के लिए हैदराबाद पहुंचे। जहां इन्हें साउथ के सुपरस्टार
नागार्जुन, जूनियर एनटीआर समेत बाहुबली फेम डायरेक्टर एस एस राजामौली ने ज्वाइन
किया।
ब्रह्मास्त्र में नागार्जुन अहम किरदार में दिखने वाले है। राजामौली साउथ में ब्रह्मास्त्र के
डिस्ट्रिब्यूटर हैं। वहीं एनटीआर वहां स्पेशल गेस्ट के तौर पहुंचे थे। इस दौरान
मॉम टू बी आलिया भट्ट सबसे ज्यादा अट्रैक्शन का प्वाइंट बनी। इवेंट में आलिया अपने
आउटफिट को सबसे ज्यादा फ्लॉन्ट कर रही थी, वहीं उनकी आउटफिट को देखकर रणबीर शरमा
रहे थे।
प्रमोशनल इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ब्रह्मास्त्र
की पूरी टीम स्टेज पर खड़े होकर पोज देती दिख रही हैं। इवेंट में आलिया भट्ट ने इस
दौरान पिंक कलर का सूट पहना था जिसके बैक पर लिखा है बेबी ऑन बोर्ड। वीडियो में
देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अचानक से पीछे मुड़ जाती है और कैमरे में अपनी बैक पर
लिखे बेबी ऑन बोर्ड को फ्लॉन्ट करने लगती हैं।
वहीं आलिया के साइड में खड़े रणबीर उनको ऐसा करते देख शरमाने लगते है और फिर
हंसते हुए मौनी रॉय की तरफ देखते हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर बहुत धूम मचा रहा है
और सोशल मीडिया यूजर्स भी वीडियो पर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। आलिया की इस
हरकत पर ज्यादातर लोग उन्हें क्यूट मॉम बुला रहे है। वहीं कुछ लोग इस लेकर नेगेटिव
कॉमेंट कर रहे हैं।
बता दें कि फिल्म
ब्रह्मास्त्र को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को
सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, नागार्जुन और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं।
वहीं शाहरुख खान का फिल्म में कैमियो करते दिखने वाले हैं। शाहरुख फिल्म में वानर
अस्त्र का किरदार निभा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App







