Alia Bhatt In BAFTA Awards 2026: प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद, आलिया भट्ट ने बाफ्टा 2026 के मंच पर आकर जब स्पीच दी, तो हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया. क्योंकि पहली बार वो BAFTA के मंच पर अपनी प्रेजेंस दे रही हैं. आलिया भट्ट ने रविवार को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित 79वें ब्रिटिश अकेडमी फिल्म फेस्टिवल प्रोग्राम में देसी अंदाज का तड़का लगाया. मंच पर एक प्रेजेंटर के रूप में आकर, एक्ट्रेस ने अपने भाषण की शुरुआत हिंदी में “नमस्कार” बोलकर की, जिसने तुरंत ऑनलाइन फैंस का दिल जीत लिया.
Alia Bhatt Speech In Hindi: आलिया भट्ट ने अपना भाषण हिंदी में शुरू किया

बाफ्टा 2026 प्रोग्राम में आलिया ने नॉन-इंग्लिश Language की बेहतरीन फिल्म का अवॉर्ड देने के लिए मंच पर कदम रखा. अपना भाषण शुरू करते हुए, एक्ट्रेस ने दर्शकों से हिंदी में बात की और फिर अपनी बात समझाने के लिए इंग्लिश में बोलना शुरू किया. उन्होंने कहा, “नमस्कार! अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है”
इसके बाद अपनी बात जारी रखते हुए एक्ट्रेस ने इंग्लिश में आगे कहा कि, “अभी सबटाइटल देखने की ज़रूरत नहीं है, मैं हिंदी में बस इतना कह रही थी कि अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म के लिए है जो अंग्रेजी भाषा में नहीं है. क्योंकि भले ही फिल्म अनगिनत आवाज़ों में बनती हैं, लेकिन हम हमेशा सिनेमा की भाषा को समझते हैं और वह भाषा हम सभी के समझ भी आती है तो हमारे नॉमिनिज हैं।”
Alia Bhatt BAFTA Film Festival: इंटरनेट की प्रतिक्रिया

ऐसे में सोशल मीडिया पर आलिया का ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है, लेकिन इसी वीडियो की वजह से अब उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. कई लोगों का ये कहना है कि आलिया ये सब बस पी आर स्टंट के लिए कर रही हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वो दीपिका को कॉपी करने की नाकाम कोशिश कर रही है.
खास तौर पर उनके लंदन में हिंदी बोलने पर लोगों ने आपत्ति जताई है और कहा है कि मुंबई में तो बड़ा इंग्लिश में बात करती हैं, लेकिन लंदन जाते ही इसे हिंदी याद आ गई, जहां जिस भाषा में बात करनी चाहिए वहां उस भाषा की एक मर्यादा होती है, जिसे आलिया ने तोड़ दिया है.
Trolling On Alia Bhatt: आलिया भट्ट को क्यों किया जा रहा है ट्रोल

इसी के साथ आलिया के अपियरेंस पर भी लोगों ने सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों का मानना है कि आलिया ने खुद को इंडियन दिखाने के लिए जानबूझकर शिमरी ड्रेस पहनी है और खुद के कंधों को टैन किया हुआ है. इसी के साथ उनके फेक हेयर पर भी बहुत सवाल खड़े किए गए हैं. पर सवाल अब भी यही है कि आखिर आलिया ने ऐसा किया क्या है, जिस वजह से उनको इतना हेट मिल रहा है. तो चलिए इसपर भी एक नजर डाल लेते हैं.
दरअसल मिलान फैशन वीक में गुच्ची स्प्रिंग/समर 2026 फैशन शो के दौरान आलिया ने मीडिया से बात करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर एक्साइटमेंट जाहिर की थी. इसी दौरान एक्ट्रेस ने ‘अल्फा’ को अपनी पहली एक्शन फिल्म बताया था. फिल्म को लेकर अपनी खुशी जताते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘यह रिलीज के काफी करीब है. यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है, क्योंकि यह मेरी पहली एक्शन फिल्म है और मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि दर्शक इससे कैसे जुड़ते हैं.’
Alia Bhatt News: यूजर्स ने किया ट्रोल, ‘जिगरा’ की दिलाई याद
View this post on Instagram
इसके बाद से ही अब आलिया के ‘अल्फा’ को अपनी पहली फिल्म बताने पर नेटिजेंस ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया. क्योंकि आलिया इससे पहले ‘जिगरा’ और ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ जैसी एक्शन फिल्में कर चुकी हैं. इसी वजह से नेटिजेंस का कहना था कि क्या एक्ट्रेस अपनी पिछली एक्शन फिल्में, खासकर ‘जिगरा’ को नजरअंदाज कर रही हैं और फिर तबसे ही आलिया को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई थी, जो कि अब तक देखने को मिल रही है
Alia Bhatt In BAFTA Awards 2026: आलिया की अपकमिंग फिल्म्स

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अल्फा को पिछले साल ही रिलीज होना था लेकिन इसकी रिलीज डेट को किसी वजह से इस साल के लिए टाल दिया गया और अब ये 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है.
Read More: Rashmika और Vijay के शादी की रस्में शुरू, देखें सामने आई कुछ मजेदार तस्वीरें


Download Android App
Download iOS App




