Nothing Phone 4a Glyph Bar : Nothing स्मार्टफोन्स अपने स्टाइल और मिड रेंज कीमतों को लेकर जाना जाता है। कंपनी ने आधिकारिक घोषणा से पहले ही टीजर जारी करना शुरू कर दिया है, जिससे साफ है कि Nothing Phone 4a सीरीज़ 5 मार्च को लॉन्च होगी। इस लाइनअप में स्टैंडर्ड Nothing Phone 4a के साथ एक हाई-एंड Phone 4a Pro वेरिएंट भी शामिल हो सकता है।
हालांकि कंपनी ने स्पेसिफिकेशन पर अभी ज्यादा डीटेल नहीं दी हैं मगर इसके डिजाइन की झलक सामने आ गई है, यह तय है कि शानदार फीचर खोजने वालों के लिए पॉकेट फ्रैंडली होने वाला है।
Built different.
Phone (4a). 5 March, 4 PM. pic.twitter.com/TOTk36er7r— Nothing India (@nothingindia) February 23, 2026
Nothing Phone 4a Specifications : आते हैं स्पेसिफिकेशन पर

- Display : बता दें, Nothing Phone 4a में 6.82-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
- इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
- Resolution : यह स्क्रीन साइज और रिजॉल्यूशन इस प्राइस रेंज में इसे काफी प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।
- Performance : परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की संभावना है।
- Range : यह प्रोसेसर मिड-रेंज सेगमेंट में संतुलित परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है।
- Storage : फोन में 8GB और 12GB RAM विकल्प के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं।
- Software : सॉफ्टवेयर के तौर पर यह डिवाइस Nothing OS 4.0 पर चलेगा, जो Android 16 पर आधारित हो सकता है।
- Design : Nothing का क्लीन UI और मिनिमल डिजाइन इसे अन्य ब्रांड्स से अलग पहचान देता है।
Nothing Phone 4a Design Revealed : बैटरी और चार्जिंग

फोन की बैटरी जितनी बढ़िया होती है पूरे फोन के स्पेसिफिकेशन को अकेले साइडलाइन कर देती है। कोई फोन बढ़िया माने जाने में उसकी बैटरी का रोल सबसे ज्यादा होता है।
- Battery : Nothing Phone 4a में 5400mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
- खास बात यह है कि इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
- Charging : इस प्राइस रेंज में 80W चार्जिंग एक बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकता है, खासकर उन यूज़र्स के लिए जो तेज चार्जिंग चाहते है।
Nothing 4a Camera : कैमरा सेगमेंट भी शानदार
कैमरा सेगमेंट में Nothing इस बार बड़ा अपग्रेड ला सकता है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें:
- 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट के साथ)
- 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 50MP टेलीफोटो कैमरा
यह सेटअप इस रेंज में टेलीफोटो लेंस की मौजूदगी के कारण खास बन सकता है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
Nothing Phone 4a Design : कलर वेरिएंट हैं खास
जानकारी के अनुसार Nothing 4a चार अलग अलग रंगों में आ सकता है। Black, Blue, Pink और White।
Nothing Phone 4a Glyph Bar : कीमत है किफायती
भारत में इसकी शुरुआत 29,999 हो सकती है। फोन की बिक्री कंपनी की औफिशल साइट के अलावा फ्लिपकार्ट से होने की बात कही जा रही है।
अब सवाल यह कि इस रेंज पर Nothing भी अपना स्मार्टफोन लेकर आया है जिसे मिड-रेंज के नए चैलेंजर के तौर पर देखा जा रहा है? Nothing Phone 4a सीरीज़ अपने डिजाइन, Glyph इंटरफेस और फास्ट चार्जिंग के दम पर मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत चुनौती दे सकती है।
अगर कीमत ₹30,000 के आसपास रहती है, तो यह डिवाइस OnePlus, iQOO और Realme जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर दे सकता है। अब 5 मार्च का इंतजार है, जब Nothing आधिकारिक रूप से इस फोन से पर्दा उठाएगा।
यह भी पढ़ें – 7600 mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा iQOO 15R, जानें कितनी होगी कीमत























