7600 mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा iQOO 15R, जानें कितनी होगी कीमत

iQOO 15R launched In India

iQOO 15R launched In India: iqoo ने भारतीय बाजार में कई शानदार स्मार्टफोन को पेश किया है। आज कंपनी ने एक और शानदार स्मार्टफोन iQOO 15R को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग समेत कई शानदार फीचर दिए गए है। आज दोपहर 12 बजे अपने लाइव इवेंट के दौरान नया मॉडल iQOO 15R से पर्दा उठा दिया है और 2 मार्च से यह ऑनलाइन सेल के लिए उपलब्ध होगा। अगर आप भी 50 हजार रुपये से कम बजट में स्मार्टफोन खरीदना का प्लान बना रहे है तो विस्तार से देखें इस स्मार्टफोन के सभी फीचर और कीमत के बारे में…

iQOO 15R Features

iQOO 15R launched In India
iQOO 15R launched In India
  • Display: 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है औऱ यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।
  • Battery: 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • Charging: 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
  • Camera: 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अलट्रा वाइड कैमरा और फ्रंट में 32 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • Processor: Snapdragon 8 5th Generation का दमदार चिपसेट दिया गया है।
  • Colour: Triumph Silver और Dark Knight दो आकर्षक कलर विकल्प दिए गए है।

iQOO 15R Price In India

भारत में iQOO 15R में शानदार फीचर के साथ ही कीमत भी किफायती रखी गई है। जानते है सभी वेरिएंट की कीमत के बारे में…

  • 8GB रैम और  256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है।
  • 12GB रैम और  256GB स्टोरेज की कीमत 47,999 रुपये रखी गई है।
  • 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये रखी गई है।

iQOO 15R launched In India

iQOO 15R launched In India
iQOO 15R launched In India

आज iQOO 15R से पर्दा उठा दिया गया है और इसका डिजाइन स्लीम रखा गया है और इसे चलाने का अनुभव भी बेहतर होगा। ज्यादा दिन तक चलने के लिए और हल्के वजन के लिए सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का प्रयोग किया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर रन करेगा। कई शानदार फीचर के साथ ही AI फीचर्स की भरमार दी गई है। Google Gemini, रियल-टाइम ट्रांसक्रिप्शन जैसे फीचर भी दिए गए है।

ALSO READ: A19 Processor, MagSafe Support Battery, 48MP camera! Apple जल्द लॉन्च कर सकता है iPhone 17e, जानें पूरा Feature Breakdown

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।