A19 Processor, MagSafe Support Battery, 48MP camera! Apple जल्द लॉन्च कर सकता है iPhone 17e, जानें पूरा Feature Breakdown

Summary :

iphone 17e Launch Date in India: Apple जल्द ही अपनी बजट Smartphone सीरीज का नया मॉडल पेश कर सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इंडियन और इंटरनेशनल मार्केट के लिए iPhone 17e नाम से नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि मौजूदा iPhone 16e के मुकाबले iPhone 17e में कौन-कौन से बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Specifications & Colors: New and Modern Design…

iphone 17e Launch Date in India: Apple जल्द ही अपनी बजट Smartphone सीरीज का नया मॉडल पेश कर सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी इंडियन और इंटरनेशनल मार्केट के लिए iPhone 17e नाम से नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं कि मौजूदा iPhone 16e के मुकाबले iPhone 17e में कौन-कौन से बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Specifications & Colors: New and Modern Design

iphone 17e Launch Date in India ( source : social media)
iphone 17e Launch Date in India ( source : social media)

अब तक बजट iPhone मॉडल्स में स्क्रीन के ऊपर पारंपरिक नॉच डिजाइन मिलता रहा है। लेकिन खबरों के अनुसार iPhone 17e में इस पुराने डिजाइन की जगह डायनामिक आइलैंड फीचर देखने को मिल सकता है। यह फीचर पहले प्रीमियम मॉडल्स में दिया गया था। अगर ऐसा होता है तो बजट सेगमेंट में भी यूजर्स को ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम लुक मिलेगा। इससे नोटिफिकेशन और मल्टीटास्किंग का अनुभव भी बेहतर हो सकता है।

iphone 17e Price in India and Launch Date

iphone 17e Launch Date in India ( source : social media)
iphone 17e Launch Date in India ( source : social media)
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 17e भारत में 19 फरवरी 2026 को लॉन्च हो सकता है।
  • इसकी शुरुआती कीमत करीब 59,999 रुपये रखी जा सकती है।
  • हालांकि ये जानकारी अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
  • कंपनी की ओर से किसी भी तरह की लॉन्च डेट या कीमत का ऐलान नहीं हुआ है।
  • कुल मिलाकर, अगर ये सभी अपडेट सही साबित होते हैं तो iPhone 17e बजट सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
  • डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के लिहाज से यह मौजूदा मॉडल से बेहतर साबित हो सकता है।
  • अब यूजर्स को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

iphone 17e Features: Powerful Chipset

iphone 17e Launch Date in India ( source : social media)
iphone 17e Launch Date in India ( source : social media)
  • रिपोर्ट्स की मानें तो नए iPhone 17e में कंपनी लेटेस्ट A19 चिपसेट दे सकती है।
  • मौजूदा iPhone 16e में A18 चिप मिलता है, ऐसे में यह एक बड़ा अपग्रेड होगा।
  • नया प्रोसेसर तेज स्पीड, बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस और स्मूथ मल्टीटास्किंग का अनुभव दे सकता है।
  • साथ ही इसमें Apple Intelligence जैसे एडवांस फीचर्स का सपोर्ट मिलने की भी संभावना है, जिससे यूजर्स को स्मार्ट और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।

iphone 17e Launch Date in India: New in-House Modem

  • कहा जा रहा है कि iPhone 17e में कंपनी का खुद का C1X मॉडेम दिया जा सकता है।
  • यह मॉडेम पहले के मुकाबले ज्यादा तेज डाउनलोड स्पीड और बेहतर नेटवर्क स्थिरता दे सकता है।
  • खासतौर पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में इंटरनेट कनेक्शन ज्यादा स्थिर रहने की उम्मीद है।
  • इसके अलावा यह मॉडेम ज्यादा पावर-एफिशिएंट भी हो सकता है, जिससे बैटरी की खपत कम होगी।

Better Camera Quality

  • कैमरे के मामले में भी इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 17e में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है।
  • वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
  • मौजूदा मॉडल में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, इसलिए यह एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
  • इसके साथ ही इमेज प्रोसेसिंग में भी सुधार हो सकता है, जिससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी पहले से बेहतर होगी।

Battery and MagSafe support

  • बैटरी के मामले में भी कुछ खास अपडेट देखने को मिल सकते हैं।
  • माना जा रहा है कि कंपनी इस बार MagSafe सपोर्ट दे सकती है।
  • इससे यूजर्स मैग्नेटिक चार्जर, वॉलेट और बैटरी पैक आसानी से फोन के साथ इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • यह फीचर वायरलेस चार्जिंग को और भी सुविधाजनक बना देगा। साथ ही बेहतर पावर मैनेजमेंट की वजह से बैटरी बैकअप में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: 48MP Camera, 120Hz Display, बस 7 किस्तों में अपना बना पाएंगे ये फोन! आज मार्किट में एंट्री ले रहा Google Pixel 10a

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।