Hina Khan Ramadan Looks: इफ्तार पार्टी में दिखाने हैं एलिगेंट और सिंपल, हिना खान से लें सूट डिजाइन के आइडिया

Summary :

Hina Khan Ramadan Looks: रमजान-ए-मुबारक का आगाज हो चुका है. रोजा के बाद इफ्तार के लिए लोग पार्टी भी रखते हैं और इसमें काफी शानदार सेलिब्रेशन किया जाता है। अगर आपको किसी इफ्तार पार्टी में शिरकत करनी है तो एक्ट्रेस हिना खान के सूट लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। Hina Khan Ramadan Looks: हिना खान से लें सूट डिजाइन के आइडिया 1. Blue Velvet Suit इफ्तार पार्टी के लिए आप अपनी वार्डरोब में वेलवेट का सूट एड कर सकती हैं। हिना खान ने रॉयल ब्लू कलर का सलवार-सूट कैरी किया है, जिसपर सुनहरे धागों के जरी का काम किया…

Hina Khan Ramadan Looks: रमजान-ए-मुबारक का आगाज हो चुका है. रोजा के बाद इफ्तार के लिए लोग पार्टी भी रखते हैं और इसमें काफी शानदार सेलिब्रेशन किया जाता है। अगर आपको किसी इफ्तार पार्टी में शिरकत करनी है तो एक्ट्रेस हिना खान के सूट लुक्स से आइडिया ले सकती हैं।

Hina Khan Ramadan Looks: हिना खान से लें सूट डिजाइन के आइडिया

1. Blue Velvet Suit

Hina Khan Ramadan Looks
Hina Khan Ramadan Looks( Source: Social Media)

इफ्तार पार्टी के लिए आप अपनी वार्डरोब में वेलवेट का सूट एड कर सकती हैं। हिना खान ने रॉयल ब्लू कलर का सलवार-सूट कैरी किया है, जिसपर सुनहरे धागों के जरी का काम किया गया है। एक्ट्रेस साथ में लाइट वेट मैचिंग दुपट्टा लिया है। हिना खान ने सिंपल पोनीटेल और हैवी ईयररिंग से लुक को कंप्लीट किया है।

2. Blue Printed Suit

Hina Khan Ramadan Looks( Source: Social Media)
Hina Khan Ramadan Looks( Source: Social Media)

इफ्तार के लिए आप हिना खान की तरह शरारा सूट भी कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने सिल्वर बनारसी जरी के फैब्रिक की राउंड नेक फुल स्लीव शॉर्ट कुर्ती वियर की है, साथ में मैचिंग शरारा पहना है और दुपट्टे को शोल्डर से रैप करते हुए ड्रेप किया है। एक्ट्रेस ने अपने बालों को स्ट्रेट रखा है और ज्वेलरी भी मिनिमम पहनी है।

3. Pink Embroidered Suit

Hina Khan Ramadan Looks( Source: Social Media)
Hina Khan Ramadan Looks( Source: Social Media)

इफ्तार पार्टी के साथ ही आप हिना खान से ईद के लिए भी सूट डिजाइन का आइडिया ले सकती हैं। वाइट कलर की जरी वाली लॉन्ग कुर्ती के साथ उन्होंने मैचिंग ट्राउजर वियर किया है तो वहीं हैवी एंब्रॉयडरी किए गए पिंक दुपट्टे से खूबसूरत कंट्रास्ट क्रिएट किया है। उनकी कुर्ती में भी पिंक टच दिया गया है। एक्ट्रेस का ये सूट डिजाइन और कलर कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत लग रहा है।

Also Read: Sharara Suit Design For Ramadan: ईद के लिए बनवाएं ये ट्रेंडी डिजाइन वाले शरारा सूट, रमजान में आपके लुक में लगेंगे चार- चाँद

4. Anarkali Suit

Hina Khan Ramadan Looks( Source: Social Media)
Hina Khan Ramadan Looks( Source: Social Media)

हिना खान ने रेड कलर का नेट और शाइनी फैब्रिक वाला फ्लायर फ्रॉक सूट कैरी किया है, जिसमें फ्रंट पर स्लिट का डिजाइन है और टॉप वाले हिस्से में डोरी अटैच्ड करके कोटी का लुक दिया गया है। कुर्ती पर गोल्डन सिल्वर वर्क के साथ ही रेशम की फ्लोरल एंब्रॉयडरी भी कई गई है।

5. Floral Anarkali Suit

हिना खाना का ये सूट लुक एस्थेटिक है। एक्ट्रेस ने फ्लोर लेंथ फ्लोरल फ्रॉक कुर्ती कैरी की गई है, जिस पर रेशम की एम्ब्रॉयडरी के साथ ही डिजाइन को हाइलाइट करने के लिए स्टोन वर्क भी किया गया है। हिना खान ने पोल्की झुमके पहने हैं और दुपट्टे को बेहद खूबसूरती के साथ ड्रेप किया है।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।