Google Pixel 10a Launched: Google Pixel 10a आज भारत समेत कई ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। यह पिछले साल आए Google Pixel 9a अपडेटेड वर्जन होगा। वहीं सामने आई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इस बार के फोन में बड़े डिजाइन बदलाव की जगह कुछ जरूरी सुधारों पर ध्यान दिया है। Pixel की A-सीरीज हमेशा से प्रीमियम Pixel अनुभव को किफायती कीमत में देने के लिए जानी जाती है। आइए जानते हैं इस फोन के डिजाइन, फीचर्स, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी।
Google Pixel 10a Launched: Design and display

- डिजाइन के मामले में Pixel 10a काफी हद तक Pixel 9a जैसा ही दिख सकता है।
- कंपनी ने इसके लुक की झलक पहले ही दिखा दी है।
- फोन में 6.3 इंच का P-OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रेजोल्यूशन 2424 x 1080 पिक्सल होगा।
- इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद रहेगा।
- स्क्रीन की सेफ्टी के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलने की उम्मीद है।
- फोन का आकार लगभग 153.9 x 73 x 9mm और वजन करीब 183 ग्राम हो सकता है।
- साथ ही इसमें IP68 रेटिंग भी बरकरार रहने की उम्मीद है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।
Google Pixel 10a Specifications: Processor, RAM, and Storage

- Pixel 10a में Google का नया Tensor G4 चिपसेट दिया जा सकता है।
- इसके साथ 8GB LPDDR5X रैम मिलने की संभावना है, जो मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाएगी।
- स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB के दो ऑप्शन मिल सकते हैं।
- फोन में UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे ऐप्स और फाइल्स तेज़ी से ओपन होंगी।
- बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
- Battery 5100mAh की हो सकती है।
- खास बात यह है कि इस बार वायर्ड चार्जिंग 45W तक बढ़ाई जा सकती है, जो पिछले मॉडल से बेहतर अपग्रेड माना जा रहा है।
Camera Features

- कैमरे की बात करें तो Pixel 10a में 48MP का मुख्य कैमरा मिल सकता है।
- इसके साथ 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
- हालांकि हार्डवेयर में ज्यादा बदलाव नहीं दिखते, लेकिन Pixel फोन की असली ताकत इसकी सॉफ्टवेयर-आधारित इमेज प्रोसेसिंग होती है।
- बेहतर HDR, नाइट फोटोग्राफी और AI फीचर्स की वजह से कैमरा क्वालिटी दमदार रहने की उम्मीद है।
Software and Updates
- यह स्मार्टफोन Android 16 के साथ लॉन्च हो सकता है।
- कंपनी की तरफ से इसे सात साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट मिलने की संभावना है।
- लंबे समय तक अपडेट मिलना Pixel सीरीज़ की बड़ी खासियत मानी जाती है।
Google Pixel 10a Price in India and Launch Time
- Pixel 10a भारतीय समयानुसार रात 8 बजे लॉन्च होगा।
- अमेरिका में यह सुबह 10 बजे (EST), GMT के अनुसार दोपहर 3 बजे और CET के अनुसार शाम 4 बजे पेश किया जाएगा।
- संभावना है कि कंपनी किसी बड़े इवेंट की जगह प्रेस रिलीज के जरिए इसे लॉन्च करे।
- भारत में इसकी शुरुआती कीमत 49,900 रुपये से कम हो सकती है। अमेरिका में इसकी कीमत करीब 499 डॉलर बताई जा रही है।
- यह फोन 18 फरवरी से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो सकता है।
- भारत में इसे Flipkart, Google Store और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए बेचा जाएगा।
- कुल मिलाकर, Pixel 10a बड़े बदलावों की जगह बेहतर परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ एक भरोसेमंद मिड-रेंज विकल्प के रूप में सामने आ सकता है।
यह भी पढ़ें: 7 सीटर कार, कीमत सिर्फ ₹5.65 लाख, Top Features और Powerful Engine के साथ Gravite देगी Ertiga को टक्कर


Download Android App
Download iOS App




