Alia Bhatt In Wig: कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट लगातार अपने स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट को लेकर खूब चर्चा में रही। उनके अब तक कई शानदार लुक सामने आ चुके हैं, 13 मई को एक्ट्रेस ने अपने तीसरे कान्स अपीयरेंस में भारतीय संस्कृति की झलक को भी पेश किया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनकी एक ऐसी वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद हर कोई बस एक ही सवाल पूछ रहा है कि आखिर क्या मजबूरी रही होगी आलिया की।
Alia Bhatt Viral Video: आलिया भट्ट की हेयर लाइन आगे से है गायब
She’s the brand ambassador of L’Oréal shampoo 😭 Now I understand why she wears wigs on the red carpet pic.twitter.com/7WCWyjXq42 https://t.co/MpZm67k1B1
— Churalia Bhatt (@churaliabhatt) May 14, 2026
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में आलिया भट्ट की हेयर लाइन आगे से थोड़ी उड़ी हुई दिखाई दे रही है, जिसे देखकर हर किसी का ये कहना है कि कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट विग पहनकर पहुंची थीं। क्योंकि वहां उनकी हेयर लाइन बिल्कुल ठीक देखने को मिली थी और उनके बाल भी आगे की ओर से उड़े हुए नही थे।
Alia Bhatt News: इंडियन पवेलियन के इनोगरेशन में आलिया भट्ट

फ्रेंच रिवेरा में आयोजित इंडियन पवेलियन के इनोगरेशन में आलिया ने डिजाइनर तरुण ताहिलियानी की ओर से तैयार किए गए कस्टम आइवरी चंदेरी आउटफिट को कैरी किया था। इस लुक में उन्होंने धोती स्कर्ट और कॉरसेट स्टाइल टॉप पहना था। नोज रिंग, बिंदी और पायल के साथ उन्होंने अपने ट्रेडिशनल अंदाज को पूरा किया। उनका यह लुक कई लोगों को फिल्म कलंक में उनके किरदार की याद भी दिलाने लगा था।
Alia Bhatt Brand Ambassador: लॉरिएल कंपनी की ब्रांड एम्बेसेडर हैं आलिया भट्ट

लेकिन अब हाल ही में जो उनका वीडियो सामने आया है, उसने कई तरह के सवाल उनपर खड़े कर दिए हैं। फैंस तो ये भी कह रहे हैं कि आलिया लॉरिएल कंपनी की ब्रांड एम्बेसेडर हैं और लॉरिएल ज्यादातार हेयर केयरिंग प्रोडक्ट्स बनाती है। लेकिन जब उसकी खुद की ही ब्रांड एम्बेसेडर अपने बालों की केयर नहीं कर पा रही है, तो इसका मतलब ये ही हुआ कि लॉरिएल कंपनी भी फ्रॉड है।
Alia Bhatt In Wig: आलिया भट्ट की कम्पेयरिंग फोटो

इसी के साथ उनकी एक कम्पेयरिंग फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आलिया कान्स में जानें से पहले कैसी दिखती थी और कान्स में वो कैसी दिख रही हैं। हालांकि कान्स फिल्म फेस्टिवल में इतनी मेहनत करने के बावजूद भी उनको वहां के पैपराजी से इग्नोरेंस ही देखने को मिली थी। खैर आलिया का विग को यूज करना आने वाले समय में उनकी कितनी जगह इज्जत बचाता है, ये देखा बेहद ही दिलचस्प होगा।
Read More: Mouni Roy शादी के 4 साल बाद पति Suraj Nambiar से ले रही हैं तलाक, कपल ने सोशल मीडिया पर किया कन्फर्म


Download Android App
Download iOS App




