आज जारी होंगे Agniveer भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, 1 जून से शुरू होगा Exam; यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Summary :

Indian Army Agniveer GD Admit Card: भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 1 जून से शुरू होगी। भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए आज 15 मई, 2026 को आर्मी CEE अग्निवीर के एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। जारी किए गए शॉर्ट नोटिस के मुताबिक, भारतीय सेना 15 मई को JCO RT, सिपाही फार्मा और हवलदार के पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। अग्निवीर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर एक्टिव होगा। आइए जानते हैं कि कैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। कब…

Indian Army Agniveer GD Admit Card: भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 1 जून से शुरू होगी। भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए आज 15 मई, 2026 को आर्मी CEE अग्निवीर के एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। जारी किए गए शॉर्ट नोटिस के मुताबिक, भारतीय सेना 15 मई को JCO RT, सिपाही फार्मा और हवलदार के पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी। अग्निवीर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर एक्टिव होगा। आइए जानते हैं कि कैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

कब है परीक्षा?

Indian Army Agniveer GD Admit Card
Indian Army Agniveer GD Admit Card (Image- Social Media)

आर्मी अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की परीक्षा 1 जून से 15 जून तक आयोजित की जाएगी। ये जानकारी भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है। वहीं आज अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी किया जा रहा है।

Indian Army Admit Card 2026: कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?

इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इसमें जीडी (General Duty), टेक्निकल, क्लर्क/असिस्टेंट, ट्रेड्समैन, सोल्जर और सिपाही फार्मा जैसे कई अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था। इनके अलावा जेसीओ (धार्मिक शिक्षक) के पदों के लिए भी आवेदन लिए गए थे।

How to Download Indian Army Agniveer GD Admit Card:एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Agniveer सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद “Army Agniveer Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • आप इसे इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

 

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।