Mouni Roy शादी के 4 साल बाद पति Suraj Nambiar से ले रही हैं तलाक, कपल ने सोशल मीडिया पर किया कन्फर्म

Summary :

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Mouni Roy और उनके पति Suraj Nambiar इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों में परेशानी और तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं। अब इन अफवाहों पर फाइनली कपल ने खुद सामने आकर रिएक्शन दिया है। Mouni Roy And Suraj Nambiar’s Statement: मौनी और सूरज ने जारी किया जॉइंट स्टेटमेंट   View this post on Instagram   A post shared by mon (@imouniroy) मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर…

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Mouni Roy और उनके पति Suraj Nambiar इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों में परेशानी और तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं। अब इन अफवाहों पर फाइनली कपल ने खुद सामने आकर रिएक्शन दिया है।

Mouni Roy And Suraj Nambiar’s Statement: मौनी और सूरज ने जारी किया जॉइंट स्टेटमेंट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ये कन्फर्म कर दिया है कि वो शादी के 4 साल बाद तलाक ले रहे हैं। मौनी रॉय ने सूरज नांबियर के साथ जो नया स्टेटमेंट जारी किया है, उसने चल रही खबरों पर अब लगाम लगा दी है। अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कपल ने अपने जॉइंट स्टेटमेंट में लिखा कि, ‘हम दुख के साथ देख रहे हैं कि मीडिया के कुछ लोग हमारी निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखल दे रहे हैं. हम यह कहना चाहते हैं कि हमने आपसी समझ के साथ अलग होने का फैसला किया है और इस समय को शांति और निजी तौर पर संभाल रहे हैं.’

Mouni Roy News: सोच समझकर तलाक ले रही हैं मौनी रॉय

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce
Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce (Source: Social Media)

इसके बाद अपनी बात जारी रखते हुए कपल ने लिखा कि ‘हमारी निजी जिंदगी को लेकर कई झूठी और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई गई हैं, जो हमारे रिश्ते की सच्चाई नहीं दिखातीं. काफी सोच-विचार और बदलती प्राथमिकताओं के बाद हमने सम्मान और समझदारी के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला लिया है.’

पर बात अभी यहां खत्म नहीं हुई, कपल ने आगे अपनी प्राइवेसी को लेकर भी लिखा कि, ‘फिलहाल हम इस दौर को समझदारी और निजी तरीके से संभालने पर ध्यान दे रहे हैं. हम आगे भी अपनी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करेंगे. इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने और हमें लगातार सपोर्ट देने के लिए हम सभी का दिल से धन्यवाद करते हैं. — मौनी और सूरज’। वहीं निगेटिविटी से बचने के लिए कपल ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद रखा है.

Suraj Nambiar News: सोशल मीडिया पर बढ़ीं थीं अटकलें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce
Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce (Source: Social Media)

पिछले कई दिनों से दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दोनों के बीच काफी समय से दूरी आ गई थी। यहां तक कि सूरज नांबियार पर मौनी को धोखा देने के आरोप भी लगाए गए थे। हालांकि, कपल ने इन खबरों पर लंबे समय तक कोई रिएक्शन नहीं दिया था।

बताया जा रहा है कि मौनी और सूरज अपनी पर्सनल लाइफ को लंबे समय से लोगों की नजरों से दूर रखने की कोशिश कर रहे थे। सोशल मीडिया पर भी दोनों लंबे समय से साथ नजर नहीं आए थे। मौनी के इंस्टाग्राम पोस्ट्स में भी 2024 के बाद से सूरज दिखाई नहीं दिए, जिससे फैंस के बीच ये बात शुरू हो गई थी कि 2024 के बाद से ही इनके बीच कुछ खटपट चल रही थी।

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: 2022 में हुई थी शादी

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce
Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce (Source: Social Media)

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में गोवा में शादी की थी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे और फैंस ने इस जोड़ी को खूब प्यार दिया था।

अब कपल के अलग होने की खबर से उनके चाहने वाले काफी हैरान हैं। हालांकि, दोनों ने अपने बयान में साफ किया है कि वे इस फैसले को सम्मान करते हैं और समझदारी के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं।

Read More: Shehnaaz Gill और Devdutt Padikkal का रिश्ता कन्फर्म!, क्या बजने वाली हैं शाहनाईयां?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।