आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक है और बॉक्सऑफिस पर उन्होंने सफलता के नए कीर्तिमान बनाये है। आलिया अपने करियर में इतनी बड़ी सफलता के बावजूद बेहद सरल व्यक्तित्व की मानी जाती है।
.jpg)
आज भी जब उन्हें किसी फिल्म का ऑफर होता है तो वो बेहद रोमांचित होती है। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि जब उन्हें फिल्म‘इंशा
अल्लाह’में काम करने का प्रस्ताव मिला था तब वह काफी उत्साहित हो गयी थी।
अल्लाह’में काम करने का प्रस्ताव मिला था तब वह काफी उत्साहित हो गयी थी।
बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली फिल्म‘इंशा अल्लाह’बनाने जा रहे हैं।
इस फिल्म में सलमान खान और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। आलिया भट्ट से पूछा गया कि आपका क्या रिस्पॉन्स रहा जब आपको इंशा अल्लाह फिल्म में सलमान खान के अपोजिट काम करने का ऑफर मिला?
.jpg)
इसके जवाब में आलिया ने कहा, मुझे याद है कि मैं कूद रही थी।कुछ समय पहले ही आलिया ने बताया था कि संजय लीला भंसाली के साथ काम करना उनका सपना था और इंशाअल्लाह के माध्यम से पूरा हो गया।
आलिया ने बताया कि जब उन्हें इंशाअल्लाह के लिए कॉल आया तो उनका कैसा रिएक्शन था। आलिया ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि मैं कूद रही थी। मैं टाउन में नहीं थी, मैं देश से बाहर थी और कुछ कर रही थी। मुझे कॉल आया। उस वक्त मैं सच में दौड़कर कॉर्नर पर गई और पांच मिनट तक ऊपर नीचे जंप करती रही क्योंकि मैं बहुत उत्साहित थी।’’
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान 40 साल के आदमी का किरदार निभाते नजर आएंगे जबकि आलिया भट्ट 25 साल की लड़की का रोल निभाएंगी।


Download Android App
Download iOS App
.jpg)



