मां बनने के बाद एक बार फिर काम पर लौटी Alia Bhatt, शूटिंग के लिए रवाना हुई कश्मीर

Summary :

बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस कही जाने वाली आलिया भट्ट इन दिनों फिल्मों से दूर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस अभी-अभी मां बनी है ऐसे में आलिया इन दिनों अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस कही जाने वाली आलिया भट्ट इन दिनों फिल्मों से दूर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस अभी-अभी मां बनी है ऐसे में आलिया इन दिनों अपनी बेटी के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि आलिया के पास अभी कई प्रोजेक्ट्स ऐसे में जिसे पूरा करने की तैयारी में एक्ट्रेस एक बार फिर से लग गयी हैं। जी हां अपने अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए वापस से आलिया ने कमर कस ली हैं। साथ फिल्म की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस कश्मीर भी रवाना हो गयी हैं। 
बता दे की एक फिल्म को लेकर आलिया काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई थी। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ है। फिल्म की शूटिंग पिछले साल पूरी हो चुकी थी, लेकिन फिल्म का आखिरी गाना अभी शूट होना बाकी है। जो आलिया की प्रेगनेंसी की वजह से रोक दी गयी थी। हालांकि अब जब एक्ट्रेस ने खुद को वापस से फिट और फाइन कर लिया हैं ऐसे में वो एक बार फिर से फिल्म की शूट को पूरा करने के लिए तैयार हो गयी हैं। 
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani (2023) - Release info - IMDb
इस गाने की शूटिंग कश्मीर में होगी, जिसके लिए आलिया और रणवीर कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। आज सुबह आलिया मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान उनके साथ उनकी मां सोनी राजदान और बड़ी बहन शाहीन भट्ट भी दिखाई दे रही हैं। वहीं हमेशा की तरह आलिया कैजुअल लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं। उन्होंने ब्लैक जैकेट के साथ ब्लैक पैंट कैरी किया हुआ है।

करण जौहर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट शेयर कर शूटिंग की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। इस वीडियो क्लिप में करण अपनी पूरी टीम के साथ फ्लाइट के अंदर नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था
‘हमारी फिल्म #रॉकीऔररानीकीप्रेमकहानी के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग, एक फिल्म जिसे मैंने 7 साल बाद डायरेक्ट किया है, एक गाने की शूटिंग जो मेरे अब तक के फेवरेट फिल्म मेकर के लिए एक श्रद्धांजलि है, अब और नहीं कहूंगा बाकी सब ऑडियंस कहेगी।’
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: How Ranveer Singh, Alia Bhatt, Shabana Azmi,  KJo's love overwhelmed Dharmendra | PINKVILLA
बता दें, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। इस मूवी में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 

Desk Team