बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट बेशक अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी क्यों न हो,लेकिन उन्होंने अपनी बहन शाहीन का बर्थडे स्पेशल मनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। वैसे तो आलिया और शाहीन की एक-दूसरे के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। लेकिन आलिया की तरह शाहीन ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहती हैं इतना ही नहीं शाहीन फैमिली फंक्शंस या किसी इवेंट की फोटोज में भी कभी नहीं दिखाई देती हैं।
.jpg)
आज शाहीन भट्ट अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। शाहीन के जन्मदिन के खास मौके पर बहन आलिया भट्ट ने एक बहुत प्यारी तस्वीर और उसी के साथ बेहद खूबसूरत सा कैप्शन लिखकर अपनी बहन के लिए पोस्ट किया है।

आलिया ने अपनी बहन के साथ बचपन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा अब ये वो लम्हा है जहां मैं अपने ब्रिलियंट बहन के जन्मदिन के लिए परफेक्ट कैप्शन लिखने के लिए स्ट्रगल कर रही हूं।

मैं टाइप कर रही हूं,कैंसिल कर रही हूं,टाइप कर रही हूं,कैंसिल कर रही हूं…क्योंकि इसकी वजह यह है कि मैं उसकी तरह एक खूबसूरत राइटर नहीं हूं,लेकिनन इस वजह से भी कि हम एक ऐसी भाषा में बात करते हैं जो किसी के समझ में नहीं आने वाली है। हमारा रिश्ता एक ऐसी भाषा में है।
जिसमें कोई भाषा है ही नहीं,सिर्फ हमारी आंखें बोलती हैं,और हमारे पैर, अच्छा शायद घुटने भी.. तो हां हम दुनिया की सबसे प्यारी बहन हो और मैं खुश हूं कि हमारी बिल्लियों, आलू फ्राई और ढेर सारे लंदन के साथ हमारा अपना एक स्वर्ग है। मैं आशा करती हूं कि तब तक साथ में धूम मचाते रहें जब तक हमारे हाथ और पैर सलामत हैं। आलिया ने अपने इस पोस्ट में शाहीन को कैरट यानी गाजर कहकर पुकारा है। उन्होंने लिखा है, हैपी बर्थडे स्वीट कैरट।

इतना ही नहीं आलिया के इस नोट की तारफ उनकी मां सोनी राजदान ने भी करी है। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा मैसेज शायद कोई और हो ही नहीं सकता।

आलिया के बहन को बर्थडे विश करने के बाद उन्होंने पोस्ट का जवाब देते हुए कमेंट किया और कहा सर मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे आज सुबह से 6 बार रुलाने के लिए शुक्रिया।

शाहीन भट्ट सोनी राजदान और महेश भट्ट की बड़ी बेटी है। बता दें कि शाहीन अपनी जिंदगी में डिप्रेशन का सामना भी कर चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



