फिल्म कलंक के फ्लॉप होने पर आलिया भट्ट ने दिया बयान, फिल्म फ्लॉप हुई है पर…

Summary :

बीती शाम क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2019 में आलिया भट्ट ने फिल्म के खराब प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी।फिल्म कलंक के फ्लॉप होने पर आलिया भट्ट ने दिया बयान

बीते दिनों बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट , वरुण धवन स्टारर फिल्म कलंक रिलीज़ हुई जिसने अपने पहले ही दिन तडडतोड़ कमाई करते हुए इस साल अबतक की सबसे बड़ी ओपनिंग का खिताब अपने नाम किया पर दुसरे ही दिन फिल्म की कमाई धड़ाम से नीचे आयी और फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता गया।

फिल्म कलंक - आलिया भट्ट

250 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी फिल्म कलंक अब फ्लॉप होने की राह पर है। फिल्म भले ही फ्लॉप मानी जा रही हो पर फिल्म के कलाकारों को उनके अभिनय के लिए सराहना मिली है। बीती शाम क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2019 में आलिया भट्ट ने फिल्म के खराब प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी।

फिल्म कलंक - आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने सीधे साफ़ शदों में फिल्म की असफ़लता स्वीकार करते हुए कहा की हमेशा जीत मिले ऐसा जरूरी नहीं है। सफलता के साथ असफलता के लिए भी तैयार रहना पड़ता है। दर्शकों को फिल्म अच्छी नहीं लगी तो जाहिर सी बात है की फिल्म का प्रदर्शन निराश करेगा।

फिल्म कलंक - आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने आगे कहा की फिल्म के फ्लॉप होने पर उन्हें सीख मिली है और वो इस असफलता को भूलते हुए अगली बार दर्शकों को संतुष्ट करने के लिए पहले से और ज्यादा मेहनत करेंगी। असफलता से वो हमेशा सीख लेती है और अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट जाती है।

फिल्म कलंक - आलिया भट्ट

फिल्म कलंक को लेकर उन्होंने कहा की हर कलाकार चाहता है की उसका काम सफल हो। फिल्म कलंक की टीम ने भी पूरी मेहनत की थी पर अगर अब ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आ रहे है तो हमे अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए और आगे के लिए सोचना चाहिए।

फिल्म कलंक - आलिया भट्ट

4000 स्क्रीन्स में रिलीज़, कलंक को फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है और धर्मा प्रोडक्शन्स और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले करण जौहर, हिरो यश जौहर, साजिद नादिदवाला और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित है। उम्मीद की जा रही कि कलंक कम से कम अपने बजट भर की भी कमाई कर ले तो बहुत बड़ी बात है।

देखिये आलिया ने कलंक पर क्या दिया बयान :

हॉस्पिटल के बाहर एक्ट्रेस सुरवीन चावला हुई अपनी नवजात बेटी के साथ हुई स्पॉट, वीडियो वायरल

Desk Team