बेटी को मैच में लाने पर Alia Bhatt और Ranbir Kapoor को किया गया ट्रोल, जानें क्या है पूरा मामला

Alia Bhatt With Raha Kapoor

Alia Bhatt With Raha Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी वाइफ आलिया भट्ट आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. ये कपल साल 2022 में एक बेटी के पेरेंट्स बने थे, जिसका नाम उन्होंने राहा कपूर रखा. राहा इस वक्त एक पॉपुलर स्टार किड है, जिसकी एक झलक पाने के लिए हर कोई बेकरार रहता हैं. लेकिन बीते साल फैंस के लिए राहा को देखना काफी मुश्किल हो गया था. क्योंकि एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के लिए एक बड़ा फैसला लिया था, जिसके तहत उन्होंने राहा की वो तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी थी, जिसमें उसका फेस नजर आ रहा था.

Raha Kapoor Cheers For Team India: आलिया ने डिलीट की राहा के फेस वाली तस्वीरें

Alia Bhatt With Raha Kapoor
Alia Bhatt With Raha Kapoor (Source: Social Media)

आलिया के इंस्टा पर राहा की सिर्फ वो ही फोटोज बची हैं, जिसमें उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. ये देखकर फैंस भी काफी हैरान रह गए थे, हालांकि वो आलिया के इस फैसले में उनको सपोर्ट करते भी दिखे. हालांकि कई बार पहले भी आलिया के वीडियो वायरल हुए थे. जिसमें वो पैपराजी को राहा की फोटोज लेने मना करती हुई नजर आ रही थी. इसके अलावा राहा की दादी नीतू कपूर ने भी कुछ वक्त पहले पैप्स ये रिक्वेस्ट की थी कि वो राहा कि ज्यादा फोटोज ना लिया करें. ऐसे में माना जा रहा था कि आलिया ने ये फैसला बीते साल सैफ अली खान पर हुए हमले को देखते हुए लिया था. ताकि उनकी बेटी किसी मुसीबत में ना पड़े. इसी के साथ आलिया-रणबीर की प्राइवसी और उनकी बेटी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी कपल ने ये फैसला लिया था.

Fans Criticize Alia Bhatt: फैंस ने आलिया को लिया आड़े हाथ

Alia Bhatt With Raha Kapoor
Alia Bhatt With Raha Kapoor (Source: Social Media)

लेकिन हाल ही में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल मुकाबले में आलिया और रणबीर कपूर को अपनी बेटी के साथ मैच का लुफ्त उठाते देखा गया था. बीते दिन वांखेड़े के मैदान में भारत और इंग्लैंड के मैच के दौरान दोनों कपल अपनी बेटी के साथ मस्ती करते दिखाई दिए. ऐसे में अब कई लोग ये सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर अब इस कपल की प्राइवसी और बेटी की सुरक्षा का ख्याल कहां गया? क्या इनको सुरक्षा सिर्फ पैप्स और आम लोगों से ही चाहिए या फिर सच में इनको अपनी बेटी की फिक्र है. ये सवाल खड़े होने लाजमी भी है, क्योंकि अगर रणबीर और आलिया को अपनी बेटी को लाइमलाइट में नही रखना है, तो उन्हें अपनी बेटी को ऐसी जगह लाना ही नहीं चाहिए जहां काफी क्राउड हो और कैमरे की नजर हर वक्त उनपर ही हो.

Alia Bhatt With Raha Kapoor: आलिया भट्ट कर रही है पीआर स्टंट

Alia Bhatt With Raha Kapoor
Alia Bhatt With Raha Kapoor (Source: Social Media)

कई लोगों ने तो इसे कपल का पीआर स्टंट तक कह दिया है और बोला है कि ये अपनी बेटी की सुरक्षा सिर्फ पैप्स के आगे कर सकते हैं. मैच के दौरान कैप्चर करने वाले कैमरामैन से नहीं. हालांकि कपल को किसे अपनी बेटी का चैहरा दिखाना है और किसे नहीं ये पूरी तरह उनकी पर्सनल च्वाइस है, लेकिन अभी भी फैंस उनकी इस दोहरी मांसिकता का विरोध करते दिखाई दिए हैं.

Read More: Toxic के पीछे हटते ही Dhurandhar 2 ने मचाया तहलता, एडवांस बुकिंग में फिल्म की धुंआधार कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।