हाल ही में कपूर फैमिली ने राज कपूर की 100वीं जयंती का जश्न काफी धूमधाम के साथ मना रही है।
इस दौरान रणबीर कपूर, नीतू, रिद्धिमा कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर समेत कई हिंदी सिनेमा की कई बड़ी हस्तियां रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएं।
इस दौरान आलिया सफेद साड़ी में अपना जलवा बिखेरती नजर आईं, जिसकी ढेर सारी फोटो-वीडियो भी वायरल हो रही है।
एक्ट्रेस रेड एंड ब्लू फ्लावर प्रिंट सफेद साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी।
उन्होंने अपने इस लुक की शानदार तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं, जिनमें वो हाथ में सफेद गुलाब पकड़े कैमरा की ओर पोज देती नजर आ रही हैं।
फोटो में आलिया भट्ट सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में बहुत प्यारी लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को पर्ल नेकपीस के साथ स्टाइलिश बनाया है।
इसके साथ ही वो लाइट मेकअप के साथ खुले बालों में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये लुक ऐसा है कि कोई एक नजर उनको देख ले तो बस देखता ही रह जाए।
आलिया अक्सर ही अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचती हैं, लेकिन ये अंदाज उनके फैंस को बेहद ज्यादा पसंद आ रहा है।


Download Android App
Download iOS App












