कोरोना वायरस पैनडेमिक का फ़िल्म इंडस्ट्री पर गहरा असर हुआ है। हालांकि अब फिल्मो की शूटिंग शुरू हो चुकी है और मूवी थिएटर्स भी दर्शको के खुल चुके है। फिर भी अभी तक फ़िल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से पटरी पर नहीं आई है। कोई भी बड़ी फिल्म थिएटर्स में रिलीज़ नहीं हो रही क्योकि दर्शको में अभी तक कोरोना वायरस का खौफ बना हुआ है। लेकिन अब लगता है की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की रफ़्तार तेज़ हो सकती है।
दरअसल अब यशराज फ़िल्म्स ने 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली अपनी फ़िल्मों की लिस्ट जारी की है। सोशल मीडिया पर जारी की गई लिस्ट के मुताबिक सबसे पहले 19 मार्च को संदीप और पिंकी फरार थिएटर्स में आएगी। इस फ़िल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ऐसे में अब दर्शको के लिए थिएटर्स से दूर रह पाना नामुमकिन हो गया है। सभी बड़े सितारों की फिल्म जब सिनेमा घरो में पहुंचेगी तो दर्शक खुद -ब- खुद वहां पहुंच जायेंगे और एक बार फिर बड़ा पर्दा रफ़्तार पकड़ लेगा।


Download Android App
Download iOS App




