बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की नई जासूसी फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत कर रही है, लेकिन इसी बीच फिल्म को लेकर एक बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद की वजह बनी हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज, जिनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इसके बाद से ही भारतीय फैंस मेकर्स और सेंसर बोर्ड से काफी नाराज नज़र आ रहे हैं।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज ने क्या कहा, जिससे मच गया हंगामा?

दरअसल, जैसे ही फिल्म ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर दिया। लेकिन बात सिर्फ पोस्टर की नहीं थी, असली बवाल तो उनके लिखे कैप्शन से शुरू हुआ। इकरा ने लिखा—
“दोस्तों, यह फिल्म आप सबको जरूर देखनी चाहिए। यह ‘धुरंधर’ फिल्म के लिए हमारा जवाब है। शुक्रिया YRF (यशराज फिल्म्स)।”
बस फिर क्या था, यह पोस्ट देखते ही देखते आग की तरह इंटरनेट पर फैल गया। भारतीय नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। फैंस का कहना है कि जहां पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान जैसी हस्तियां पहले कहती थीं कि भारत ने उन्हें काम दिया है इसलिए वो कभी भारत-पाक विवाद को हवा नहीं देंगी, वहीं अब वो और इकरा अजीज जैसी एक्ट्रेसेस ‘अल्फा’ की तारीफ सिर्फ इसलिए कर रही हैं क्योंकि इसमें भारतीय सिक्योरिटी एजेंसीज को कमजोर दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर अब #BoycottAlpha और #BanAlpha तेजी से ट्रेंड करने लगा है।
‘धुरंधर’ वर्सेस ‘अल्फा’ – आखिर क्या है इस फिल्म की कहानी का पूरा विवाद?

अब आप सोच रहे होंगे कि इकरा अजीज ने इसे ‘धुरंधर‘ का जवाब क्यों कहा? आपको बता दें कि कुछ समय पहले आई फिल्म ‘धुरंधर‘ में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का रोल निभाया था, जो पाकिस्तान जाकर भारत के खिलाफ होने वाली साजिशों को नाकाम करता है। वहीं, फिल्म ‘अल्फा’ में इसके बिल्कुल उलट दिखाया गया है। इस फिल्म में बॉबी देओल एक पाकिस्तानी जासूस बने हैं, जो 20 साल से भारत में रह रहे हैं और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की आंखों में धूल झोंककर देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। भारतीय फैंस का कहना है कि फिल्म में हमारी सेना और सिक्योरिटी सिस्टम को कमजोर दिखाया गया है, जिससे देश की छवि खराब होती है।
सेंसर बोर्ड (CBFC) पर उठे सवाल, फिल्म को लेकर क्यों नाराज हैं देश के लोग?
🚨 CBFC UNDER FIRE
A social media backlash has erupted after Pakistani actresses promoted Alpha on Instagram.
Users are demanding answers from the CBFC over its approval of the film, alleging it contains scenes disrespecting the Indian Army.
CBFC board includes:
* Vivek… pic.twitter.com/2VHzBBZjYU
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) July 4, 2026
इस विवाद के बाद लोग सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) यानी सेंसर बोर्ड पर भी सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर फैंस लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यशराज फिल्म्स और आलिया भट्ट को ऐसी फिल्म बनाने पर शर्म आनी चाहिए, जिसमें एक पाकिस्तानी जासूस 20 साल तक भारत को बेवकूफ बनाता रहा।” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “सेंसर बोर्ड ने ऐसी स्क्रिप्ट को पास ही कैसे किया जो भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का मजाक उड़ाती है? #BoycottAlpha।” कई फैंस का कहना है कि YRF का स्पाई यूनिवर्स अब अपनी दिशा खो चुका है।
फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘UA 16+’ सर्टिफिकेट देने से पहले मेकर्स को चाकूबाजी के हिंसक सीन्स हटाने, गालियों को म्यूट करने और कुछ डायलॉग्स को बदलने के इंस्ट्रक्शन दिए थे।
इसके बावजूद, सोशल मीडिया पर लोग आलिया भट्ट और यशराज फिल्म्स की आलोचना कर रहे हैं। क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म को मिली-जुली फ़ीडबैक्स मिली है, जहां आलिया और शरवरी के एक्शन की तारीफ हो रही है, वहीं इसकी कहानी को लेकर देश के लोगों में भारी गुस्सा है।


Download Android App
Download iOS App




