Alpha Poster Controversy: रंगे हाथों पकड़ी गई यशराज की सबसे बड़ी चोरी, Alia-Bobby की ‘Alpha’ का नया पोस्टर देख भड़के लोग

Summary :

Alpha Poster Controversy: बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने का दावा करने वाली आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म ‘Alpha’ रिलीज से पहले ही विवादों के कीचड़ में लथपथ हो चुकी है। हाल ही में फिल्म से ‘अल्फा गैंग’ का जो नया लुक सामने आया है, उसने तारीफों के बजाय ट्रोलिंग का एक नया इतिहास रच दिया है। पोस्टर में आलिया से लेकर बॉबी और अनिल कपूर का लुक भले ही दमदार हो, लेकिन इसका मिट्टी के रंग वाला पूरा का पूरा आइडिया हॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म से चुराया गया है। Alpha Poster Controversy: हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘Dune’…

Alpha Poster Controversy: बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने का दावा करने वाली आलिया भट्ट और बॉबी देओल की फिल्म ‘Alpha’ रिलीज से पहले ही विवादों के कीचड़ में लथपथ हो चुकी है। हाल ही में फिल्म से ‘अल्फा गैंग’ का जो नया लुक सामने आया है, उसने तारीफों के बजाय ट्रोलिंग का एक नया इतिहास रच दिया है। पोस्टर में आलिया से लेकर बॉबी और अनिल कपूर का लुक भले ही दमदार हो, लेकिन इसका मिट्टी के रंग वाला पूरा का पूरा आइडिया हॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म से चुराया गया है।

Alpha Poster Controversy: हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘Dune’ से मिलता-जुलता है पोस्टर, यूजर्स ने पकड़ी बड़ी ‘चोरी’

Alpha Poster Controversy
Alpha Poster Controversy ( Source : Social Media)

फिल्म ‘अल्फा’ के इस नए पोस्टर में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट यानी आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर का बैकग्राउंड रेगिस्तान जैसा रखा गया है और इसमें मिट्टी के रंग (सेपिया टोन) का इस्तेमाल किया गया है। सभी कलाकार काफी रफ और खतरनाक लुक में युद्ध के लिए तैयार दिख रहे हैं।

जैसे ही यह पोस्टर इंटरनेट पर आया, लोगों को तुरंत हॉलीवुड की मशहूर साइंस-फिक्शन फिल्म ‘ड्यून’ (Dune) की याद आ गई। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पोस्टर का पूरा स्टाइल, रंगों का चुनाव, रेगिस्तान का बैकग्राउंड और कलाकारों के खड़े होने का तरीका बिल्कुल ‘ड्यून’ फिल्म के पोस्टर्स जैसा ही है। लोगों ने दोनों फिल्मों के पोस्टर्स को एक साथ जोड़कर शेयर करना शुरू कर दिया है और मेकर्स की क्रिएटिविटी पर सवाल उठा रहे हैं।

Alia Bhatt Alpha Movie Copied:  सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे, किए मजेदार कमेंट्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

पोस्टर में इतनी बड़ी समानता देखकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगी है। लोग अलग-अलग तरह के कमेंट्स करके फिल्म के डायरेक्टर और मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने दोनों पोस्टर्स की तुलना करते हुए लिखा, “पोस्टर वही, बस फिल्म नई!” वहीं एक दूसरे नाराज यूजर ने कमेंट किया, “बॉलीवुड वालों ने तो कॉपी करने में पीएचडी (PhD) कर रखी है, कुछ तो नया सोच लिया करो।“

इंटरनेट पर लोग इस बात से काफी निराश हैं कि इतने बड़े बजट और यशराज जैसे बड़े बैनर की फिल्म के लिए भी ओरिजिनल आइडिया इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। फैंस का कहना है कि जब फिल्म का बजट इतना बड़ा है, तो कम से कम पोस्टर तो खुद का नया बनाना चाहिए था।

Alpha vs Dune Poster Comparison: सिर्फ पोस्टर ही नहीं, फिल्म के टीज़र और डायलॉग्स पर भी लगे हॉलीवुड से चुराने के आरोप

Alpha vs Dune Poster Comparison
Alpha vs Dune Poster Comparison ( Source : Social Media) 

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब फिल्म ‘अल्फा’ पर किसी दूसरी फिल्म की नकल करने का आरोप लगा है। इससे ठीक एक दिन पहले जब फिल्म का टीज़र रिलीज हुआ था, तब भी सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई थी। कई लोगों ने नोटिस किया कि आलिया भट्ट के एक्शन सीन्स और फिल्म की कहानी साल 1990 में आई फ्रेंच एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ला फेम निकिता’ (La Femme Nikita) से काफी ज्यादा मिलती-जुलती है।

इतना ही नहीं, टीज़र में बॉबी देओल का एक डायलॉग है जिसमें वो भेड़ और भेड़िये की कहानी सुनाकर आलिया को ट्रेनिंग देते हैं। इस डायलॉग को लेकर भी यूजर्स का दावा है कि यह सीन और डायलॉग साल 2014 की मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘अमेरिकन स्नाइपर’ (American Sniper) से कॉपी किया गया है।

भले ही फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग हो रही है और नकल के आरोप लग रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्सुकता कम नहीं हुई है। शिव रवैल के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का खतरनाक स्पाई (जासूस) अवतार देखने को मिलेगा, जबकि बॉबी देओल विलेन के रूप में नजर आएंगे। आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बन रही यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब देखना यह होगा कि फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।

Read More:‘Bharat Bhhagya Viddhaata’ Review: कंगना रनौत ने पर्दे पर जिंदा किया 26/11 का खौफनाक सच, नर्सों की बहादुरी..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।