तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय एक बार फिर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ नजर आने के बाद चर्चा में आ गए हैं। दोनों के मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दरअसल, विजय और तृषा 5 नवंबर, गुरुवार को चेन्नई में ऑर्गनाइज़्ड एक शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए थे। दोनों को एक साथ देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर एक बार फिर अटकलें लगाई जाने लगी हैं।
Vijay And Trisha Spotted Together: शादी के रिसेप्शन में साथ पहुंचे विजय और तृषा
#WATCH | ஜெகன் மோகன் வீட்டுக் கல்யாணம்: மணமக்களை வாழ்த்திய முதலமைச்சர் விஜய், உடன் நடிகை த்ரிஷா இருந்தார்.
#SunNews | #Vijay | #Trisha | #JaganMohan https://t.co/m1f5ZNtGx2
— Sun News (@sunnewstamil) November 5, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रिसेप्शन आंध्र प्रदेश के एक्स मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के परिवार में आयोजित शादी का था। चेन्नई के मशहूर लीला पैलेस होटल में हुए इस सेलिब्रेशन में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इसी दौरान विजय और तृषा भी एक साथ प्रोग्राम में पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों हाथों में फूलों का गुलदस्ता लेकर स्टेज की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। वहां उन्होंने नए शादी शुदा जोड़े को शुभकामनाएं दीं और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कुछ देर बाद जगन मोहन रेड्डी और उनके परिवार के सदस्य भी स्टेज पर पहुंचे। इसके बाद सभी ने नए शादी शुदा जोड़े के साथ ग्रुप फोटो क्लिक करवाई।
विजय और तृषा का लुक भी बना चर्चा का विषय
SOUTHQUEEN @trishtrashers ♥️& CHIEF MINISTER OF TAMILNADU #Vijay 🔥 attended the wedding of Anil Reddy’s daughter in Chennai ❤️🔥💥
#trishakrishnan #Trisha #trishaforever #southqueentrisha #cmvijay #JosephVijay https://t.co/L0ZnBPTHLG
— Trisha😻Sushma (@Trishkrish_583) November 6, 2026
रिसेप्शन के दौरान विजय ब्राउन कलर के सूट और सफेद शर्ट में नजर आए। वहीं तृषा ने गुलाबी रंग की खूबसूरत नेट साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने कढ़ाई वाला बैकलेस और फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया था। इस फंक्शन का एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विजय की मां शोभा उनके साथ प्रोगाम में पहुंचती दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों और वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है।
फिल्मों में भी पसंद की जाती है विजय और तृषा की जोड़ी

विजय और तृषा साउथ इंडियन सिनेमा की पॉपुलर जोड़ियों में शामिल रहे हैं। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यही वजह है कि जब भी दोनों एक साथ दिखाई देते हैं, उनकी चर्चा शुरू हो जाती है। पिछले कई सालों से दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगती रही हैं। हालांकि, इन चर्चाओं को लेकर दोनों की तरफ से किसी रिश्ते की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।
बता दें कि विजय की शादी संगीता से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल शादी के रिसेप्शन में विजय और तृषा की एक साथ मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है।


Download Android App
Download iOS App




