वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का सफर अब अपने आखरी पड़ाव पर पहुंच गया है। छह हफ्तों तक चले इस शो में 17 से ज्यादा कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था और दर्शकों को जमकर एंटरटेंमेंट देखने को मिला। ऐसे में अब शो के विनर का नाम भी सामने आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहजाद पूनावाला ने सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए सीजन-2 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। वहीं प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी ने टॉप-3 में जगह बनाई है।
Rise And Fall 2 Winner: शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के चैंपियन

एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, शहजाद पूनावाला इस सीजन के विनर अनाउंस किए गए हैं। उन्होंने ट्रॉफी के साथ 35 लाख रुपये का विनिंग अमाउंट भी जीता है। वहीं टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी को फर्स्ट रनरअप का पोजीशन मिला है, जबकि बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी तीसरे नंबर पर रहे हैं। इसके अलावा शहजाद की करीबी दोस्त स्वरा भास्कर चौथे पोज़ीशन पर रहीं और करण पटेल ने पांचवीं पोज़ीशन हासिल की।
जीत के बाद शहजाद ने किया बड़ा ऐलान
)
‘राइज एंड फॉल 2’ का खिताब जीतने के बाद शहजाद पूनावाला ने एक खास फैसला लिया। उन्होंने ऐलान किया कि वह अपनी पूरी 35 लाख रुपये की प्राइज मनी बाढ़ प्रभावित शहरों की मदद के लिए मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में दान करेंगे। उनके इस फैसले की भी काफी चर्चा हो रही है।
विवादों से शुरू हुआ था शहजाद का सफर
शहजाद पूनावाला की शो में एंट्री शुरुआत से ही सुर्खियों में रही। स्वरा भास्कर के साथ उनके विवाद को लेकर खूब चर्चा हुई थी। हालांकि, शो के आगे बढ़ने के साथ दोनों के रिश्तों में बदलाव आया और उनकी दुश्मनी दोस्ती में बदल गई। शो के पहले दिन ही सिवेट तोमर के साथ शहजाद की तीखी बहस देखने को मिली थी। इसके बाद वह लगातार अपने बेबाक अंदाज और प्लानिंग को लेकर चर्चा में बने रहे। कई मौकों पर उन्हें शो का मास्टरमाइंड भी कहा गया। वहीं तेज प्रताप यादव के साथ उनकी दोस्ती, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ मुकाबला और गौतम गुलाटी के साथ उनकी केमिस्ट्री ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा।
क्या है ‘राइज एंड फॉल’ शो का फॉर्मेट?
)
‘राइज एंड फॉल’ एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसकी पूरी कहानी अमीर और गरीब के बीच के डिफरेंस पर बेस्ड है। इसमें सभी कंटेस्टेंट्स को दो अलग-अलग ग्रुप्स में बांटा जाता है। एक तरफ वर्कर्स होते हैं, जिन्हें अपनी मेहनत और प्लानिंग के दम पर आगे बढ़कर रूलर्स बनने का मौका हासिल करना होता है। वहीं दूसरी तरफ रूलर्स होते हैं, जिन्हें अपनी सत्ता और मजबूत सिचुएशन बनाए रखने के लिए लगातार चैलेंजेस का सामना करना पड़ता है। छह हफ्तों तक चलने वाले इस खेल में कंटेस्टेंट्स को हर कदम पर अपनी प्लानिंग और ताकत साबित करनी होती है।
इन सितारों ने लिया था सीजन-2 में हिस्सा

इसी के साथ आपको बता दें कि वीरेंद्र सहवाग ने इस सीजन को होस्ट किया था। शो में कई जाने-माने चेहरे नजर आए, जिनमें सिवेट तोमर, काजल राघवानी, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, तेज प्रताप यादव, मनीष कश्यप, करण पटेल, कायरा अनु, स्वरा भास्कर, निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, अनीश भगत, ऋषभ जायसवाल, जसवंत बोपन्ना, इरीना रुडाकोवा, सारा गुरपाल और सोनम मलिक शामिल थे। पूरे सीजन में दोस्ती, दुश्मनी, विवाद और प्लानिंग का दिलचस्प खेल देखने को मिला। हालांकि आखिरकार शहजाद पूनावाला ने बाजी मारते हुए ‘राइज एंड फॉल 2’ की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया।


Download Android App
Download iOS App




