Seher Hone Ko Hai 06th November 2026 Spoiler Alert: Seher को बचाने के लिए क्या वक्त पर पहुंचेगा Mahid?

Summary :

टीवी सीरियल 'सहर होने को है' के 6 नवंबर 2026 के एपिसोड में कहानी एक नया मोड़ लेने वाली है। माहिद की रिहाई की उम्मीद के बीच सहर की सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता खड़ी हो गई है। ऐसे में सवाल है कि क्या माहिद समय रहते सेहर को बचा पाएगा या हालात और बिगड़ जाएंगे?

‘सहर होने को है’ के 6 नवंबर 2026 के एपिसोड में सहर माहिद को पुलिस की हिरासत से बाहर निकालने के लिए पूरी कोशिश करती नजर आएगी। वहीं, दूसरी तरफ हुुस्ना सहर को अपने जाल में फंसाने की तैयारी कर रही है। माहिद को आखिरकार रिहाई मिल जाएगी, लेकिन सेहर की जिंदगी पर बड़ा खतरा मंडराने लगेगा।

माहिद की बिगड़ती तबीयत देखकर परेशान हुई सहर, पुलिस से की खास मांग

Seher Hone Ko Hai 6th November 2026 Written Update
Seher Hone Ko Hai 6th November 2026 Written Update ( Source: Social Media)

सीरियल की शुरुआत में पुलिस इंस्पेक्टर अपने एक कर्मचारी को सहर को हिरासत वाली जगह से बाहर ले जाने के लिए कहता है। सहर माहिद को अकेला छोड़ने के लिए तैयार नहीं होती, क्योंकि उसकी तबीयत लगातार खराब हो रही होती है। लेकिन पुलिस वाले उसकी बात नहीं सुनते और उसे वहां से बाहर कर देते हैं। बाहर आने के बाद भी सहर पुलिस अधिकारियों को समझाने की कोशिश करती है कि माहिद की सेहत ठीक नहीं है और उसे इस हालत में हिरासत में रखना सही नहीं है।

इसी बीच हुुस्ना को हैदर का फोन आता है। हैदर उसे बताता है कि ताहिर उसकी योजना में साथ देने के लिए तैयार हो गया है। यह सुनकर हुुस्ना काफी खुश हो जाती है। वह सेहर और माहिद को परेशान करने के लिए अपना अगला कदम उठाने लगती है। इतना ही नहीं, वह हैदर से सहर पर नजर रखने के लिए कहती है। हैदर उसे सहर की वीडियो दिखाता है, जहां वह माहिद के मेडिकल कागजात पुलिस को दिखाकर उसे दूसरी जगह शिफ्ट करवाने की कोशिश कर रही होती है।

इसके बाद सहर पूछताछ वाले कमरे में माहिद से मिलती है। वह उसे बताती है कि उसकी तबीयत के बारे में पुलिस को जानकारी देने के लिए उसे माफ कर दे। सहर माहिद को समझाती है कि वह उसकी बेगुनाही साबित करने के लिए जरूरी सबूत जुटाने जा रही है। हालांकि, माहिद उसे अकेले बाहर जाने से रोकता है। उसे डर होता है कि हुुस्ना सहर को नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन सहर उसे भरोसा दिलाती है कि वह अपना ध्यान रखेगी। आखिरकार माहिद उसे जाने की इजाजत दे देता है।

सहर ने हुुस्ना को पकड़ने के लिए बनाया प्लान, लेकिन खुद फंस गई खतरे में

Seher Hone Ko Hai 6th November 2026 written update
Seher Hone Ko Hai 6th November 2026 Written Update ( Source: Social Media)

दूसरी तरफ अमाल अस्पताल पहुंचती है, जहां उसके पिता सहर के कहने पर एक शख्स को पुलिस के हवाले कर चुके होते हैं। यह देखकर अमाल खुश होती है और अपने माता-पिता के साथ समय बिताने की इच्छा जताती है। वह दोनों को साथ बैठकर खाना खाने के लिए कहती है। शुरुआत में वे थोड़े हिचकिचाते हैं, लेकिन बाद में उसकी बात मान लेते हैं।

वहीं, सहर और ताहिर पुलिस अधिकारी के साथ मिलकर हुुस्ना को पकड़ने की योजना बनाते हैं। पुलिस अधिकारी उन्हें पूरी स्ट्रेटेजी समझाता है। ताहिर को इस बात की चिंता होती है कि अगर योजना कामयाब नहीं हुई तो सहर की जान खतरे में पड़ सकती है। वह यह भी कहता है कि माहिद कभी नहीं चाहेगा कि सहर इस तरह खुद को मुसीबत में डाले।

लेकिन सहर अपने फैसले पर कायम रहती है। उसे पूरा भरोसा होता है कि हुुस्ना उसे पकड़ने के लिए तय जगह पर जरूर आएगी। इसी बीच हुुस्ना अपने लोगों को हुसैन की पत्नी को ताहिर के कब्जे से उठाकर एक खास जगह लाने का आदेश देती है। उसके लोग इस काम के लिए निकल पड़ते हैं।

उधर सहर भी तय जगह पर पहुंच जाती है। वहां वह पुलिस अधिकारी से आगे की जानकारी लेने लगती है। इसी दौरान उसके एयरपॉड्स नीचे गिर जाते हैं। पास में छिपकर सब देख रही हुुस्ना सहर की इस गलती पर उसका मजाक उड़ाती है। इसके बाद हुुस्ना अपने आदमियों को सहर के पास पहुंचने का इशारा करती है।

माहिद को मिली रिहाई, लेकिन सेहर पर चली गोली; क्या बच पाएगी जान?

Seher Hone Ko Hai latest twist
Seher Hone Ko Hai latest twist ( Source : Social Media)

अब कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है, जब सहर अपने एयरपॉड्स उठाने में लग जाती है। इसी दौरान पुलिस अधिकारी उसे फोन करके तुरंत वहां से निकलने की चेतावनी देता है, क्योंकि हुुस्ना के आदमी उसकी तरफ बढ़ रहे होते हैं। लेकिन सहर का ध्यान फोन पर नहीं जाता और वह अधिकारी की जरूरी बात सुन नहीं पाती।

दूसरी तरफ पुलिस स्टेशन में माहिद अपनी पत्नी की कही बातों को याद करके खुद को शांत रखता है। वह पुलिस कर्मचारी से अपनी रिहाई के बारे में पूछता है, लेकिन उसे बताया जाता है कि इसके लिए बड़े अधिकारी की मंजूरी जरूरी है।

कुछ देर बाद माहिद के कागजी काम पूरे हो जाते हैं और बड़े अधिकारी उसकी रिहाई का आदेश दे देते हैं। यह सुनकर माहिद को राहत मिलती है। आखिरकार वह पुलिस स्टेशन से बाहर आने के लिए तैयार हो जाता है।

लेकिन खुशी का यह पल ज्यादा देर तक नहीं टिकने वाला है। आने वाले सीन में हुुस्ना सहर पर गोली चला देती है। इसके बाद वह माहिद को बताती है कि सहर भी उसकी मां के पास पहुंच गई है। हुुस्ना का इरादा महिद को मानसिक रूप से तोड़ने का होता है। आगे माहिद  सहर को बेहोशी की हालत में देखता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या माहिद सहर की जान बचा पाएगा? क्या हुुस्ना की चाल इस बार कामयाब हो जाएगी या उसका खेल खत्म होगा? आने वाला एपिसोड दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है।

Read More: Anupama 06th November 2026 Spoiler Alert: Anupama के खिलाफ हुई पूरी Shah फैमिली..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।