टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। जहां अनुपमा हमेशा की तरह सच और इंसाफ के लिए लड़ रही है, वहीं अब उसकी इसी लड़ाई की वजह से परिवार के लोग उससे नाराज होते नजर आएंगे।
आने वाले एपिसोड में वसुंधरा ऐसा फैसला लेने वाली हैं, जिससे शाह और कोठारी परिवार के बीच दूरियां और बढ़ जाएंगी। इतना ही नहीं, अनुपमा को अपने ही परिवार के लोगों के ताने सुनने पड़ेंगे। दूसरी तरफ प्रेम अपनी मां के फैसले से नाराज होकर अनुपमा के पक्ष में खड़ा होता दिखाई देगा।
अस्पताल में प्रेम से मिलने पहुंची अनुपमा, वसुंधरा ने रास्ता रोका

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा प्रेम से मिलने अस्पताल जाने का फैसला करती है। लेकिन वसुंधरा उसे प्रेम से मिलने नहीं देंगी। वह अनुपमा पर गुस्सा निकालते हुए उसे परिवार की परेशानियों का जिम्मेदार ठहराएंगी। वसुंधरा का मानना होगा कि अनुपमा इंसाफ की लड़ाई लड़ने के चक्कर में पूरे परिवार की जिंदगी मुश्किल बना रही है।
वसुंधरा यहीं नहीं रुकेंगी। वह साफ कर देंगी कि अब कोठारी परिवार का शाह परिवार से कोई रिश्ता नहीं रहेगा। इस दौरान वह आर्यन, प्रार्थना, पराग और प्रांशी का भी जिक्र करेंगी। इतना ही नहीं, वह परी के बच्चे को भी शाह परिवार से अलग रखने की बात कहेंगी। वसुंधरा के इस फैसले से परिवार में एक बार फिर बड़ा हंगामा देखने को मिलेगा।
परितोष और पाखी ने भी अनुपमा को ठहराया गलत, टूट गई मां

कहानी में आगे अनुपमा को अपने ही बच्चों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। परितोष और पाखी भी वसुंधरा की बातों में आकर अनुपमा को जिम्मेदार ठहराएंगे। दोनों के आरोपों से अनुपमा अंदर तक टूट जाएगी। उसे समझ नहीं आएगा कि आखिर वह परिवार के लिए सही करने की कोशिश कर रही है, फिर भी हर कोई उसे ही गलत क्यों समझ रहा है।
लगातार मिल रहे तानों और परिवार के बिखरने के डर से अनुपमा एक बड़ा फैसला ले सकती है। वह मातेला के खिलाफ अपनी लड़ाई छोड़ने के बारे में सोचने लगेगी। इतना ही नहीं, वह वसुंधरा के सामने हाथ जोड़कर अपनी बात रखने की कोशिश करेगी। अनुपमा यह भी वादा करेगी कि वह परी और परितोष को फिर से मिलाने की कोशिश करेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या परिवार को बचाने के लिए अनुपमा अपने इंसाफ की लड़ाई से पीछे हट जाएगी?
वसुंधरा की बात सुनकर भड़का प्रेम, क्या मां के खिलाफ जाएगा?

आने वाले एपिसोड का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा, जब वसुंधरा अस्पताल में प्रेम से मिलने पहुंचेंगी। वह प्रेम को बताएंगी कि उन्होंने अनुपमा को उससे मिलने से रोक दिया है। यह बात सुनकर प्रेम काफी नाराज हो जाएगा। उसे अपनी मां का यह व्यवहार बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।
प्रेम साफ तौर पर अनुपमा का पक्ष लेगा और अपनी मां के फैसले पर सवाल उठाएगा। ऐसे में पहली बार प्रेम और वसुंधरा के बीच टकराव देखने को मिल सकता है। अब सवाल यह है कि क्या प्रेम अपनी मां के खिलाफ जाकर अनुपमा का साथ देगा? क्या अनुपमा फिर से मातेला के खिलाफ अपनी लड़ाई शुरू करेगी या परिवार को बचाने के लिए पीछे हट जाएगी? इन सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड में मिलेंगे।
Read More: Bigg Boss 20 Yung DSA Update: Yung DSA ने खोली अपनी पोल, प्यार में कर चुके हैं इतनी..


Download Android App
Download iOS App




