BB20 Mid-Week Eviction Drama: Arishfa Khan की एक ‘पावर’ और Scout OP का पत्ता साफ?

Summary :

बिग बॉस 20 में Scout OP के एविक्शन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरें हैं कि घर में चल रहे विवादों के बीच मेकर्स कोई बड़ा ट्विस्ट ला सकते हैं। वहीं, अरिश्फा खान को मिली कप्तानी के बाद मिड-वीक एविक्शन का अंदाज़ा भी लगाया जा रहा है , कुछ रिपोर्ट्स में Scout OP को सीक्रेट रूम में भेजने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक उनके घर से बाहर होने की कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है।

टीवी के फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बदलते रिश्ते और लगातार हो रहे झगड़ों ने शो को काफी दिलचस्प बना दिया है। इसी बीच Scout OP को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि मेकर्स जल्द ही Scout OP को घर से बाहर कर सकते हैं।

बिग बॉस 20 में Scout OP के एविक्शन की खबर से फैंस परेशान

BB20 Mid-Week Eviction Drama
BB20 Mid-Week Eviction Drama ( Source: Social Media)

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से Scout OP लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। घर में उनकी कई कंटेस्टेंट्स के साथ बहस देखने को मिली है। वहीं, Love Gill के साथ उनकी दोस्ती भी चर्चा का टॉपिक बनी हुई है। ऐसे में उनके एविक्शन की खबर सामने आने के बाद दर्शक जानना चाहते हैं कि क्या वाकई उनका सफर बिग बॉस 20 में खत्म होने वाला है?

हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स या चैनल की तरफ से Scout OP के एविक्शन को लेकर कोई ऑफ़िशियल  जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए फिलहाल इन खबरों को सिर्फ रूमर्स के तौर पर ही देखना सही होगा।

क्या अरिश्फा खान की एक पावर से बाहर होंगे Scout OP?

Bigg Boss 20 Eviction Shock
Bigg Boss 20 Eviction Shock ( Source: Social Media)

बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान की कप्तानी को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान बनने के बाद अरिश्फा को एक खास पावर मिल सकती है। इस पावर के जरिए वह किसी एक कंटेस्टेंट को सीधे घर से बाहर करने का फैसला ले सकती हैं। इसी बात को लेकर दर्शकों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि कहीं वह Scout OP का नाम तो नहीं लेने वाली हैं।

घर में अरिश्फा और Scout OP के बीच पहले भी बहस देखने को मिली है। दोनों के बीच हुए विवादों के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह के अंदाज़ा लगा रहे हैं। कुछ दर्शकों का मानना है कि अगर अरिश्फा को सच में ऐसी पावर मिलती है, तो वह Scout को निशाना बना सकती हैं।

वहीं, Scout OP के चाहने वाले इस तरह की खबरों से नाराज नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि Scout शो के मजबूत खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें इतनी आसानी से बाहर नहीं किया जाना चाहिए।

लेकिन यहां यह समझना जरूरी है कि अरिश्फा को ऐसी विशेष पावर मिलने और उनके जरिए Scout को बाहर करने की बात अभी पक्की नहीं है।

घर से बाहर नहीं, सीक्रेट रूम में जा सकते हैं Scout OP?

Scout OP Secret Room Twist
Scout OP Secret Room Twist ( Source: Social Media)

Scout OP के एविक्शन की खबरों के बीच एक और दिलचस्प चर्चा सामने आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स अगर एविक्शन का कोई सरप्राइज ट्विस्ट लाते हैं, तो यह असली एविक्शन की जगह फेक एविक्शन भी हो सकता है।

इसका मतलब है कि Scout OP को घर से बाहर करने का दिखावा किया जा सकता है, लेकिन असल में उन्हें सीक्रेट रूम में भेज दिया जाए। अगर ऐसा होता है तो Scout घरवालों से दूर रहकर उनकी बातें और गेम की स्ट्रेटेजी देख सकेंगे। इसके बाद उनकी दोबारा एंट्री से घर के अंदर का माहौल पूरी तरह बदल सकता है।

सीक्रेट रूम का ट्विस्ट बिग बॉस के पुराने सीजन में भी दर्शकों को देखने को मिला है। ऐसे में इस बार भी फैंस को उम्मीद है कि मेकर्स कुछ ऐसा ही नया धमाका कर सकते हैं।

हालांकि, Scout OP को सीक्रेट रूम में भेजने की खबर की भी अभी ऑफ़िशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ही इस तरह का अंदाज़ा लगाया जा रहा है। अब देखना होगा कि बिग बॉस के मेकर्स इस पूरे मामले में कौन सा नया ट्विस्ट लेकर आते हैं। क्या Scout OP सच में घर से बाहर होंगे या सीक्रेट रूम में जाकर बाकी कंटेस्टेंट्स का गेम देखेंगे? इसका जवाब आने वाले एपिसोड में ही मिलेगा।

आपको बात दें, सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, अरिश्फा खान और स्काउट ओपी के बीच दुश्मनी की सबसे बड़ी वजह उनके पुराने झगड़े हैं। शो की शुरुआत में कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई थी। उस समय अरिश्फा ने स्काउट से कहा था कि वह सिर्फ गेमिंग के बारे में जानते हैं। इसके अलावा, घर में स्काउट द्वारा गैस चूल्हे पर सिगरेट जलाने को लेकर भी विवाद हुआ था। इस बात की शिकायत अरिश्फा और काजी तौकीर ने बिग बॉस से की थी, जिसके बाद घर का राशन आधा कर दिया गया था।

Read More: Seher Hone Ko Hai 06th November 2026 Spoiler Alert: Seher को बचाने के लिए क्या वक्त..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।