Alpha Trailer: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसने रिलीज होने के साथ ही ये बता दिया है कि एक बार फिर बॉलीवुड ऐसी फिल्म लेकर आ रहा है जिसमें हर बार की तरह प्रोपेगेंडा दिखाया जाएगा। इससे पहले जब फिल्म का टीजर सामने आया था, तब उसे लोगों की ओर से काफी क्रिटिसीज़्म देखने को मिला था और अब ट्रेलर का हाल भी कुछ वैसा ही होता दिखाई दे रहा है।
Alpha Film Story: सीक्रेट मिशन और ‘अल्फा’ की कहानी
girls just want to have fun…with guns 🧨
ALPHA in cinemas from 3rd July! pic.twitter.com/q9S9ZiFdbI
— Yash Raj Films (@yrf) June 17, 2026
अगर बात करें फिल्म की कहानी को लेकर तो ये एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे बचपन से ही उसके पापा एक सीक्रेट मिशन ‘अल्फा’ के लिए तैयार करते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे इस लड़की की जिंदगी एक सख्त और खतरनाक ट्रेनिंग के जरिए बदल दी जाती है। ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल के किरदार से होती है, जो छोटी आलिया को लेकर एक अहम बात बताते हैं। वह कहते हैं कि उसकी मां का नाम जानकी था और उसे सीता बनाया जाएगा। इसके बाद कहानी एक गहरे और रहस्यमयी मोड़ पर पहुंचती है, जहां आलिया अपने किरदार के जरिए पूरी कहानी को नए अंदाज में पेश करती हैं।
Alpha Film Twist: कहानी में दिखा बड़ा ट्विस्ट

ट्रेलर में एक इमेजिनरी कहानी के जरिए फिल्म का थीम समझाया गया है—एक ऐसा राक्षस जो घमंड और धोखे से शासन करता है और एक राजकुमारी जिसे उसके घर से दूर ले जाया जाता है। लेकिन इस बार कहानी का मोड़ अलग है, जहां ‘सीता’ अपने अतीत से लड़ते हुए खुद अपने दुश्मनों का अंत करने के लिए लौटती है।
Bobby Deol Role In Alpha: बॉबी देओल का किरदार और बड़ा खुलासा
)
फिल्म में बॉबी देओल का किरदार काफी मिस्टीरियस और खतरनाक दिखाया गया है। बाद में खुलासा होता है कि वह आलिया भट्ट का असली पिता नहीं होता, बल्कि ‘अल्फा’ मिशन के लिए उसने उन्हें बचपन में किडनैप करके खतरनाक ट्रेनिंग दी होती है और उन्हें ‘सीता’ नाम दिया होता है। अब कहानी इस मोड़ पर पहुंचती है जहां वही ‘सीता’ अपने अतीत और मिशन के खिलाफ खड़ी होती नजर आती है। ट्रेलर में अनिल कपूर की भी झलक दिखाई देती है, जो कहानी में अहम भूमिका निभाते नजर आते हैं।
Fans Reaction On Alpha: क्या है फैंस की राय?

हालांकि ट्रेलर को देखने के बाद कई फैंस का ऐसा मानना है कि फिल्म के खत्म होने पर हर बार की तरह आखिर में विलेन एक हिंदु को ही दिखाया जाएगा, जो कि होंगी सीता यानी कि आलिया भट्ट। क्योंकि ट्रेलर में वो खुद अपने पापा के खिलाफ जाकर उनसे लड़ाई करती हुई दिखाई दी हैं। वहीं हीरो दिखाया जाएगा एक मुस्लिम को जो कि होगें बॉबी देओल जिनका नाम ‘फतेह’ है। हालांकि कहानी क्या है और इसमें किसका किरदार कैसा होगा, ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
पर अगर लोगों के रिएक्शन की बात करें तो ट्रेलर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि, ‘हर बार वही चीज़ कभी तो कुछ नया लेकर आओ’। तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘धुरंधर देखने के बाद तुम्हें लगता है कि तुम्हारे इस प्रोपेगेंडा को कोई देखेगा’। वहीं कई लोगों ने तो ट्रेलर देखे के बाद गालियां तक दे डाली।
Alpha Trailer: स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म
/odishatv/media/media_files/2026/06/12/alpha-poster-alia-bhatt-bobby-deol-2026-06-12-21-48-39.jpg)
अगर ‘अल्फा’ की बात करें तो ये यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है, लेकिन यह पहली ऐसी फिल्म है जिसमें वुमेन एजेंट को लीड रोल में दिखाया गया है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ इसमें ऋतिक रोशन के कैमियो को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं। दूसरी ओर अगर फिल्म के निर्देशन को लेकर बात करें तो इसे शिव रवैल ने निर्देशित किया है, जबकि इसकी कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है। ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, हालांकि इसे लेकर अभी से सोशल मीडिया पर काफी बैकलेश देखने को मिल रहा है।
Read More: Dhruv Rathee के फैंस ने Orry को कहा छक्का, जानें इसपर सोशल मीडिया सेंसेशन ने कैसे किया रिस्पॉन्ड?


Download Android App
Download iOS App




