Bhavika Sharma First Look From Seher Hone Ko Hai: पिछले कुछ महीनों से टीवी गलियारों में सीरियल ‘सहर होने को है’ के लीड एक्टर्स, पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के बीच के कोल्ड वॉर की काफी चर्चा थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया था कि ऋषिता ने आखिरकार शो छोड़ने का मन बना लिया।
इस खबर ने फैंस को भले ही निराश किया हो, लेकिन मेकर्स ने अब नया दांव खेल दिया है। शो में ऋषिता कोठारी की जगह अब मशहूर एक्ट्रेस भाविका शर्मा की एंट्री पक्की हो चुकी है। वह शो में नई ‘सहर’ के किरदार में नजर आने वाली हैं और उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं भाविका का यह नया लुक।
Bhavika Sharma First Look From Seher Hone Ko Hai: Bhavika Sharma बनी नयी सहर

भाविका शर्मा शो में अपने एक अलग लुक में नज़र आ रही है, इस शो में एक्ट्रेस ऋषिता कोठारी को रेप्लस कर रही है। वही अब शो में उनके फर्स्ट लुक की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिससे भाविका के फैंस की धड़कने तेज़ हो गयी है। भाविका जो लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमे एक्ट्रेस पिंक सूट पहने और सिर पर दुपट्टा रखे नज़र आ रही है। इस लुक को देख फैंस उनके आने वाले एपिसोड में देखने के लिए के लिए बेताब है।
Bhavika Sharma Latest Look: फैंस ने दिया अपना रिएक्शन
View this post on Instagram
टीवी एक्ट्रेस भाविका शर्मा की सीरियल ‘सहर होने को है’ में एंट्री की खबरों के बीच उनके एक लुक ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। हालांकि, इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, यह लुक ऑफिशियल नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक यह एक AI-बनाई गई तस्वीर है। इस फोटो को देख नेटिजन्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
जहाँ कुछ लोग इसे ‘फेक’ और ‘बनावटी’ कहकर नकार रहे हैं, वहीं भाविका के फैंस को उनका यह रूप बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, “फोटो भले ही एआई हो, पर भाविका पर यह लुक काफी सूट कर रहा है।” गौरतलब है कि इस पूरे मामले और भाविका की कास्टिंग को लेकर सीरियल के मेकर्स ने अभी तक चुप्पी साध रखी है और कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Also Read: Dhruv Rathee के फैंस ने Orry को कहा छक्का, जानें इसपर सोशल मीडिया सेंसेशन ने कैसे किया रिस्पॉन्ड?


Download Android App
Download iOS App




